LOADING...
JSW MG ने बढ़ाई कारों की कीमतें, जानिए कब से होगी लागू
अगले महीने से JSW MG ने कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है

JSW MG ने बढ़ाई कारों की कीमतें, जानिए कब से होगी लागू

Mar 30, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

JSW MG मोटर्स ने 1 अप्रैल से अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह वृद्धि आंतरिक दहन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) दोनों लाइनअप पर लागू होगी। इसमें MG सेलेक्ट शोरूम के माध्यम से बेचे जाने वाले मॉडल- साइबरस्टर और M9 शामिल नहीं हैं। कंपनी ने कहा, "यह मूल्य संशोधन लगातार बढ़ती इनपुट लागतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के उद्देश्य से किया गया है।"

बदलाव 

किस मॉडल पर कितनी बढ़ेगी कीमत?

MG मोटर्स ने यह नहीं बताया कि किन मॉडल्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होगी या प्रत्येक गाड़ी की कीमतों में कितना बदलाव होगा। कंपनी ने कहा, "ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने नजदीकी MG डीलरशिप से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मॉडल्स की कीमतों की जानकारी प्राप्त करें।" बता दें कि टाटा, BMW और मर्सिडीज-बेंज जैसी अन्य कार निर्माताओं ने भी इस महीने की शुरुआत में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

संभावना 

कितनी बढ़ सकती है कीमत?

MG के लाइनअप की सबसे किफायती कार कॉमेट EV है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.5 लाख रुपये है, जबकि ग्लॉस्टर सबसे महंगी कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 38.33 लाख रुपये है। कंपनी कारों की मौजूदा कीमतों को देखते हुए मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमतों में 15,000 रुपये से 86,320 रुपये तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। कार निर्माता ने अभी तक नई मैजेस्टर, हेक्टर और हेक्टर प्लस के डीजल वेरिएंट की कीमतों की घोषणा नहीं की है।

Advertisement