LOADING...
जीप रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन भारत में फिर से पेश, जानिए क्या किया बदलाव
जीप रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन की भारत में 41 गाड़ियां आवंटित की गई हैं

जीप रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन भारत में फिर से पेश, जानिए क्या किया बदलाव

Feb 24, 2026
04:33 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी कार निर्माता जीप ने भारत में रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन को फिर से पेश किया है। इस साल के लिए एडिशन की 41 गाड़ियां आवंटित की गई हैं। इसे पिछले साल भी 30 गाड़ियों की सीमित संख्या के साथ लॉन्च किया गया था। इस साल के लिए कार निर्माता ने रैंगलर विलीज की कीमत में लगभग 3 लाख रुपये किफायती है। यह असल में रैंगलर SUV के रुबिकॉन वेरिएंट का भारत-विशिष्ट स्पेशल एडिशन है।

एक्सटीरियर 

बाहर से ऐसा है लुक 

रैंगलर विलीज 41 स्पेशल एडिशन में मुख्य रूप से कॉस्मेटिक अपग्रेड और एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज शामिल हैं। इसमें नया '41 ग्रीन' एक्सटीरियर पेंट मिलता है, जो पहली विलीज जीप में देखे गए मिलिट्री ग्रीन रंग से प्रेरित है। अन्य पेंट विकल्पों में व्हाइट, रेड, ब्लैक और ब्लू शामिल हैं। इसके अलावा, इसके हुड पर '1941' का स्टीकर लगा है, जो उस वर्ष को दर्शाता है, जब पहली मिलिट्री-स्पेक जीप विलीज MB का निर्माण शुरू हुआ था।

एक्सेसरीज

गाड़ी में मिलती हैं ये अतिरिक्त एक्सेसरीज

स्पेशल एडिशन में पावर्ड साइड स्टेप, नए इंटीरियर ग्रैब हैंडल, ऑल-वेदर फ्लोर मैट, फ्रंट और रियर डैशकैम शामिल हैं। इसके अलावा 3.6 लाख रुपये अतिरिक्त देकर आप SUV के साथ इंटीग्रेटेड साइड लैडर वाला रूफ कैरियर और सनराइडर रूफटॉप जैसी वैकल्पिक एक्सेसरीज भी ले सकते हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (272hp/400Nm) के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्टैंडर्ड 4x4 ड्राइव लेआउट मिलता है। इसके कीमत की 73.24 लाख रुपये से घटकर 70.31 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है।

Advertisement