LOADING...
आइकॉनिक कार: महिंद्रा अरमाडा में मिली थी MUV और SUV की खासियत 
महिंद्रा अरमाडा में लोगों को 1993 में लॉन्च किया गया (तस्वीर:ट्विटर@Nagendr21623732)

आइकॉनिक कार: महिंद्रा अरमाडा में मिली थी MUV और SUV की खासियत 

May 16, 2023
10:46 am

क्या है खबर?

महिंद्रा एंड महिंद्रा की आइकॉनिक कार अरमाडा देश में काफी लोकप्रिय हुई थी। यह देश की पहली उन कारों में शुमार थी, जिसमें मल्टी यूटिलिटी व्हीकल (MUV) और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) दोनों की खासियत मिलती थी। इसमें मिलने वाला लंबा व्हीलबेस एक MUV और बॉडी टाइप एक ऑफ-रोडर SUV का था। इस वजह से यह शहर के साथ गावों में भी पसंद की गई। जीप प्लेटफॉर्म पर आधारित इस गाड़ी को 1993 में लॉन्च किया गया था।

इंजन 

अरमाडा में ऐसा मिलता था पावरट्रेन 

अरमाडा में 2-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 4WD सिस्टम विकल्प भी दिया गया। टाटा सूमो की तरह इसमें फोल्डेबल रियर बेंच के साथ 8-सीटर क्षमता थी। इसमें 2.1-लीटर डीजल इंजन मिलता था, जो 62hp की पावर और 120Nm का टाॅर्क जनरेट करता था। 1998 में इसे पावर विंडो, पावर स्टीयरिंग और इलेक्ट्रो-मैकेनिकल 4×4 ड्राइव के साथ अरमाडा ग्रैंड के रूप में उतारा गया। कंपनी ने 2001 में अरमाडा का प्रोडक्शन बंद कर दिया। इसकी कीमत 4.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी।