
आइकॉनिक कार: मारुति सुजुकी S-क्रॉस बन गई थी रेनो डस्टर और हुंडई क्रेटा का लोकप्रिय विकल्प
क्या है खबर?
मारुति सुजुकी की आइकॉनिक कार S-क्रॉस भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय रही है।
यह पहली प्रीमियम कार थी, जिसके लिए कंपनी ने अलग से प्रीमियम चैनल नेक्सा डीलरशिप की शुरुआत की थी।
हैचबैक जैसी दिखने वाली इस क्रॉसओवर SUV को भारत में 2015 में लॉन्च किया गया था।
जल्द ही यह मध्यम आकार की SUV देश में रेनो डस्टर, हुंडई क्रेटा और अन्य कॉम्पैक्ट SUVs का लोकप्रिय विकल्प बन गई। मारुति सुजुकी S-क्रॉस की 1.69 लाख यूनिट्स बेची गई हैं।
खासियत
2020 में गाड़ी से हटा दिया था डीजल इंजन
मारुति ने इस गाड़ी को 1.5-लीटर पेट्रोल यूनिट के अलावा 2 फिएट डीजल इंजन विकल्पों में पेश किया गया था। 2020 में नए उत्सर्जन मानकों के चलते डीजल इंजन हटा दिया गया।
मारुति सुजुकी S-क्रॉस हेरिटेज ग्रिल के साथ बोल्ड फ्रंट, LED DRL के साथ LED प्रोजेक्टर हेडलैंप जैसे फीचर्स से लैस थी।
वहीं सेफ्टी के लिए EBD के साथ ABS, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर की सुविधा दी गई। कंपनी ने 2022 में इसे बंद कर दिया।