Page Loader
आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड 500 का दमदार लुक बन गया था स्टेट्स सिंबल 
रॉयल एनफील्ड 500 भारत में बनने वाली कंपनी की पहली 500cc बाइक थी (तस्वीर: X/@virnakai)

आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड 500 का दमदार लुक बन गया था स्टेट्स सिंबल 

Aug 29, 2023
09:41 am

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड की बाइक्स किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कंपनी की हर बाइक ने राइडर्स के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी है और इन्हीं में से एक आइकॉनिक बाइक बुलेट 500 रही है। वैश्विक स्तर पर इस बाइक ने 1927 में दस्तक दी, लेकिन भारत में 1989 में आई थी। यह देश में निर्मित होने वाली पहली 500cc रॉयल एनफील्ड बाइक थी। दमदार लुक ने इसे स्टेट्स सिंबल के रूप में स्थापित कर दिया।

खासियत 

भारी वजन के बावजूद आसान था इसे संभालना 

रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 का रॉयल लुक बहुत पसंद किया जाता था। क्लासिक डिजाइन, क्रोम फिनिश और रेट्रो स्टाइल हेडलाइट इसे एक आइकॉनिक लुक देता है और एग्जॉस्ट का साउंड सबसे अलग था। 194 किलोग्राम के साथ इसका वजन काफी भारी था, लेकिन इसके बावजूद इसकी हैंडलिंग काफी अच्छी थी। आरामदायक सीट और चौड़े हैंडलबार के चलते लंबे समय तक राइडिंग के बाद भी थकान नहीं होती थी। टिकाऊ डिजाइन की वजह से इसका रखरखाव बहुत सस्ता पड़ता था।

इंजन 

2020 में बंद हो गई यह शानदार बाइक 

रॉयल एनफील्ड बुलेट को 500cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ उतारा गया था और बाद में इस इंजन में कई बदलाव किए गए। इसके अंतिम मॉडल में एयर कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया, जो 26.1bhp की पावर और 40.9Nm का टॉर्क पैदा करता था। ट्रांसमिशन के लिए एल्बियन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया। इस दोपहिया वाहन का औसत माइलेज 30-40 किमी/लीटर रहा था। 2020 में बंद होने के समय इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रही थी।