Page Loader
आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 रही थी कंपनी की सबसे मंहगी क्रूजर बाइक 
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 को 2012 में पेश किया गया था (तस्वीर: एक्स/@Bikes4Sale)

आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 रही थी कंपनी की सबसे मंहगी क्रूजर बाइक 

Sep 11, 2023
09:55 am

क्या है खबर?

रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक बाइक थंडरबर्ड 500 सर्वश्रेष्ठ क्रूजर में से एक रही थी। इसने पहाड़ों की सड़कों से लेकर गांवों की पगडंडियों और हाइवे पर आरामदायक सफर तय किया है। इसे कंपनी के क्लासिक रेट्रो डिजाइन से हटकर आधुनिक टच वाला लुक दिया गया, जिसने टूरिंग के शौकीनों को आकर्षित किया। 2012 में लॉन्च हुई थंडरबर्ड ने हैंडलिंग में यामाहा R 15 और होंडा CRB को भी पीछे छोड़ दिया और यह कंपनी की सबसे महंगी बाइक्स में रही।

डिजाइन 

ऐसा था इस बाइक का डिजाइन 

रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 का लुक इसके 350cc मॉडल से मिलता-जुलता ही था, लेकिन फ्रंट फेसिया में थोड़ा बदलाव किया गया था। दोपहिया वाहन की हेडलाइट सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली थी, जो LED रिंग के अंदर प्रोजेक्टर लैंप के साथ आती थी। साथ ही इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सस्पेंशन स्प्रिंग्स, एग्जॉस्ट पाइप और हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स को क्रोम में तैयार किया गया था। इसमें बड़ा और मस्कुलर फ्यूल टैंक, ड्यूल-पीस सीट और शानदार आकार का बैकरेस्ट दिया गया था।

पावरट्रेन 

130 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम थी यह बाइक 

थंडरबर्ड 500 में 499cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, ट्विन-स्पार्क इंजन मिलता था, जो 27.2bhp की पावर और 41.3Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता था। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया। ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ड्यूल गैस-चार्ज्ड शॉक एब्जॉर्बर मिलते थे। यह 130 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से दौड़ने में सक्षम थी। 2020 में बंद हुई बाइक की कीमत 1.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रही थी।