Page Loader
आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा का अभी भी कायम है जलवा 
रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा को 1995 में पेश किया गया था (तस्वीर: X/@Ritebike1)

आइकॉनिक बाइक: रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा का अभी भी कायम है जलवा 

Sep 07, 2023
10:47 am

क्या है खबर?

दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड की आइकॉनिक बाइक बुलेट इलेक्ट्रा 350 एक और शानदार पेशकश रही है। यह बाइक करीब 2 दशक तक भारतीय सड़कों पर शान से दौड़ी है। 1995 में पेश की गई रॉयल एनफील्ड बुलेट इलेक्ट्रा कंपनी के लिए गेम चेंजर साबित हुई थी। नए फीचर्स के साथ आई इलेक्ट्रा अपने समय में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक थी और वर्तमान में भी सैकेंड हैंड बाजार में यह सबसे ज्यादा बिकती है।

खासियत 

आकर्षक नजर आती थी बुलेट इलेक्ट्रा 

बुलेट इलेक्ट्रा का डिजाइन क्लासिक 350 के समान ही था, लेकिन कुछ बदलाव किए गए थे। ब्लैक फिनिश के साथ इसका रंग बहुत चमकदार था। दोपहिया वाहन को पारंपरिक रेट्रो लुक के साथ गोल हेडलाइट, रॉयल एनफील्ड लोगो, मस्कुलर फ्यूल टैंक और क्रोम पार्ट्स इसे आकर्षक बनाते थे। सिंगल सीट सेटअप, बड़ा इंजन और बड़ा एग्जॉस्ट पाइप सड़क पर इसकी दमदार उपस्थिति को दर्शाते थे। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते थे।

पावरट्रेन 

ऐसा था इस बाइक का पावरट्रेन 

बुलेट इलेक्ट्रा में 350cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, ट्विनस्पार्क, एयर कूल्ड OHV इंजन मिलता था, जो 5,250rpm पर 19.8bhp की पावर और 4,000rpm पर 28Nm पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम था। इस दोपहिया वाहन को ट्रांजिस्टर कॉइल इग्निशन (TCI) सिस्टम से लैस किया गया था, जो इस बाइक को आसानी से स्टार्ट करने की सुविधा देती है। इस बाइक का प्रोडक्शन 2016 में बंद कर दिया गया। इसकी अंतिम ज्ञात कीमत करीब 1.20 लाख रुपये रही थी।