Page Loader
आइकॉनिक बाइक: हीरो होंडा CBZ थी देश में बनी पहली 150cc बाइक 
हीरो होंडा CBZ भारत में पहली 150cc बाइक थी (तस्वीर: फेसबुक/@Vikram Ghugare)

आइकॉनिक बाइक: हीरो होंडा CBZ थी देश में बनी पहली 150cc बाइक 

Sep 23, 2023
09:47 am

क्या है खबर?

हीरो मोटोकॉर्प ने जापानी कंपनी होंडा के साथ भारतीय बाजार में कई शानदार बाइक्स पेश की हैं। इन्हीं में से एक आइकॉनिक बाइक हीरो होंडा CBZ रही, जो उस वक्त देश में बनी पहली 150cc थी। उस समय देश में 100cc बाइक्स का दबदबा था, लेकिन 1999 में पेश हुई CBZ ने 150cc बाइक्स का क्रेज पैदा कर दिया। बजाज पल्सर के आने से पहले इसने बाजार में धूम मचा दी और युवाओं की पसंदीदा स्पोर्ट्स बाइक बन गई।

खासियत 

आकर्षक था CBZ का लुक 

हीरो होंडा CBZ की लोकप्रियता का बड़ा कारण इसका आकर्षक भी लुक रहा है, जिसे होंडा के CB डिजाइन प्लेटफॉर्म पर तैयार कर उतारा था। यह एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक आकर्षक ग्राफिक्स के साथ आती थी, जिसमें स्पीडो और एक टैकोमीटर के साथ एक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता था। उस समय की बाइक्स में ये फीचर्स नए थे। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक फोर्क्स और रियर में ड्यूल हाइड्रोलिक डैम्पर और 5-स्टेप एडजेस्टेबल स्विंग आर्म की सुविधा थी।

पावरट्रेन 

शक्तिशाली था CBZ का पावरट्रेन 

हीरो होंडा CBZ में 156.8cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया, जिसे केहिन स्लाइड टाइप कार्बोरेटर से संचालित किया गया था। यह देश की पहली 4-स्ट्रोक बाइक थी, जिसमें ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता था। 138 किलोग्राम वजन के साथ CBZ 125 किमी/घंटा की टॉप स्पीड से 5 सेकेंड में 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती थी। कंपनी ने इस दोपहिया वाहन को 2005 में बंद कर दिया और इसकी अंतिम ज्ञात कीमत करीब 72,000 रुपये (एक्स-शोरूम) रही थी।