Page Loader
हुंडई 2030 लॉन्च करेगी भारत निर्मित 5 इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कौन-कौन से मॉडल होंगे 
हुंडई 2030 तक भारत निर्मित 5 इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करेगी (तस्वीर: हुंडई)

हुंडई 2030 लॉन्च करेगी भारत निर्मित 5 इलेक्ट्रिक कारें, जानिए कौन-कौन से मॉडल होंगे 

Apr 29, 2024
12:01 pm

क्या है खबर?

हुंडई की भारतीय बाजार में 2030 तक स्थानीय निर्मित 5 इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना है। इनमें पहला इलेक्ट्रिक मॉडल हुंडई क्रेटा EV होगा। कार निर्माता ने इस साल के अंत में इसके उत्पादन की पुष्टि की है और 2025 की शुरुआत में इसे लॉन्च किया जाएगा। इसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर होने की उम्मीद है और यह हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट जैसे डिजाइन और फीचर्स के साथ आएगी और शुरुआती कीमत 22 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।

हुंडई वेन्यू EV

हुंडई वेन्यू होगी अगला भारत निर्मित EV मॉडल

हुंडई क्रेटा EV के बाद भारत में दस्तक देने वाली अगली इलेक्ट्रिक कार वेन्यू EV हो सकती है। क्योंकि, यह भी कंपनी के सबसे लोकप्रिय मॉडल्स में से एक है। इसके डिजाइन और फीचर्स हुंडई वेन्यू के आगामी ICE मॉडल जैसे होंगे, जिसके अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। कार निर्माता का तीसरा EV मॉडल अल्काजार EV होगा, जो क्रेटा EV का तीन-पंक्ति वर्जन है। इसमें इस साल के अंत तक पेश होने वाली अल्काजार फेसलिफ्ट जैसे फीचर होंगे।

किफायती EV

एक्सटर EV होगा किफायती मॉडल 

टाटा टियागो EV, पंच EV, MG कॉमेट को टक्कर देने के लिए बजट मॉडल के तौर पर हुंडई एक्सटर का इलेक्ट्रिक वर्जन उतारे जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 10-12 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। इसके अलावा, हुंडई प्रीमियम सेगमेंट में आयोनिक-5 का अपडेटेड मॉडल 2030 तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसे भारत में ही असेंबल किया जाएगा और कीमत मौजूदा मॉडल की 46.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से अधिक रहेगी।