हुंडई वरना ने भारत NCAP टेस्ट में हासिल की 5-स्टार रेटिंग, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
क्या है खबर?
हुंडई मोटर कंपनी ने वरना के भारत NCAP टेस्ट के नतीजे जारी किए हैं। इसने क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। हुंडई वरना ने वयस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिए किए गए फ्रंटल और साइड कोलिजन टेस्ट (टक्कर के परीक्षण) में शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले गाड़ी ग्लोबल NCAP में भी 5-स्टार क्रैश रेटिंग हासिल कर चुकी है। इससे यह दूसरी ऐसी सेडान बन गई, जिसने दोनों क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।
प्रदर्शन
वयस्को और बच्चों की सुरक्षा में प्रदर्शन
भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में हुंडई वरना ने वयस्क यात्रियों की सुरक्षा (एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन) में 32 में से 28.22 अंक हासिल किए, जबकि बच्चों की सुरक्षा (चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन) में 49 में से 44 अंक अर्जित किए।
दोनों ही टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है।
वयस्कों के लिए 'फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट' में 16 में से 12.45 अंक और 'साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट' में 16 में से 15.77 अंक प्राप्त किए।
फीचर
इन फीचर्स से लैस थे टेस्ट मॉडल
बच्चों के लिए डायनामिक स्कोर में 24 में से 24 अंक, CRS इंस्टॉलेशन स्कोर में 12 में से 12 अंक और वाहन मूल्यांकन स्कोर में 13 में से 8 अंक मिले।
जिन मॉडल्स का टेस्ट किया गया, उनमें वरना HX 8 1.5 टर्बो GDi DCT और वरना HX 8 1.5 MPI iVT शामिल हैं। इनका कर्ब वेट 1,521 किलोग्राम था।
इनमें फ्रंट और साइड एयरबैग, सीटबेल्ट रिमाइंडर, प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर के साथ-साथ ESC जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल थे।