Page Loader
हुंडई वरना 2023 की लॉन्चिंग से पहले जानिए इसके प्रमुख फीचर्स 
हुंडई वरना 2023 भारत में 21 मार्च को लॉन्च होगी (तस्वीर: हुंडई)

हुंडई वरना 2023 की लॉन्चिंग से पहले जानिए इसके प्रमुख फीचर्स 

Mar 18, 2023
01:47 pm

क्या है खबर?

हुंडई वरना 2023 को 21 मार्च को भारत में लाॅन्च किया जाएगा। 6वीं जनरेशन की मिड-साइज सेडान कार पहले की तुलना में लम्बी होगी। ADAS लेवल-2 फीचर्स के साथ आने वाली इस सेगमेंट की यह पहली कार होगी और इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। कंपनी पहली बार इसमें हीटेड और वेंटिलेटिड सीट्स देगी। इसमें कई सुरक्षा फीचर्स भी दिए हैं। यह होंडा सिटी, मारुति सुजुकी सियाज, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्टस को टक्कर देगी।

इंजन 

पुराने मॉडल से कितना अलग होगा इंजन?

हुंडई वरना 2023 में 115PS 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन को पुराने मॉडल के समान रखा है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा है। 120PS 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को नई 160PS 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट से बदल दिया गया है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक से जोड़ा है। पुराने मॉडल की तरह इसे चार वेरिएंट्स- EX, S, SX और SX(O) में पेश किया जाएगा और इसकी कीमत 11-18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।