हुंडई वेन्यू की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए किस-किस वेरिएंट पर बढ़े दाम
क्या है खबर?
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई मोटर कंपनी ने वेन्यू के चुनिंदा वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल विकल्पों में 8 वेरिएंट्स की कीमतों में वृद्धि की गई है। वेन्यू के वेरिएंट के आधार पर कीमत में 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की वृद्धि हुई है। आइये जानते हैं नई हुंडई वेन्यू के किस वेरिएंट पर कितनी कीमत बढ़ाई गई है।
पेट्रोल इंजन
पेट्रोल वेरिएंट्स पर कितने बढ़े दाम?
वेन्यू के 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्प का केवल HX5 वेरिएंट 20,000 रुपये महंगा हाे गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.55 लाख रुपये है। इसके अन्य वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरे 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के DCT के साथ HX5 और HX6 पर 9,000 रुपये और HX8 को 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई। इसके बाद इन वेरिएंट्स की नई कीमत क्रमश: 10.90 लाख, 12.16 लाख और 12.99 लाख रुपये हो गई है।
डीजल इंजन
डीजल इंजन वाले वेरिएंट पर बढ़े दाम
हुंडई वेन्यू में 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प वाले वेरिएंट में HX2, HX5, HX7, HX8 और HX10 शामिल हैं। HX2, HX5 और HX7 की कीमतों में 8,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। HX2 की कीमत अब 9.87 लाख रुपये, HX5-MT की 10.87 लाख, HX5-AT की 11.81 लाख और HX7-MT की 12.69 लाख रुपये है। हुंडई वेन्यू 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और वेन्यू-N लाइन वेरिएंट्स की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें 1.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है।