LOADING...
हुंडई ने हासिल की अब तक की सर्वाधिक तिमाही घरेलू बिक्री, निर्यात में भी हुआ इजाफा
हुंडई ने पिछले महीने रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की है

हुंडई ने हासिल की अब तक की सर्वाधिक तिमाही घरेलू बिक्री, निर्यात में भी हुआ इजाफा

Apr 01, 2026
02:42 pm

क्या है खबर?

हुंडई मोटर कंपनी ने बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, उसने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अब तक की सबसे अधिक घरेलू बिक्री हासिल की है। इस अवधि (जनवरी-मार्च) में उसने कुल (घरेलू और निर्यात) 2.08 लाख बिक्री दर्ज की है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 1.91 लाख की तुलना में 8.67 फीसदी की वृद्धि दर्शाती है। घरेलू बिक्री 8.48 फीसदी बढ़कर 1.66 लाख और निर्यात 9.44 फीसदी बढ़कर 41,697 हो गया।

मासिक बिक्री 

मार्च में भी हुई रिकॉर्ड बिक्री 

दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने मार्च में घरेलू बिक्री का अब तक का उच्चतम रिकॉर्ड बनाया, जिसमें 55,064 कारों की बिक्री दर्ज हुई है। यह मार्च, 2025 में बेची गई 51,820 की तुलना में 6.26 फीसदी की सालाना वृद्धि है। मासिक आधार पर फरवरी की 52,407 बिक्री की तुलना में 5.07 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले महीने कुल बिक्री 69,004 रही, जिसमें 13,940 का निर्यात किया है, जो पिछले साल की 15,500 की तुलना में 10.06 फीसदी कम है।

वजह 

इस कारण बिक्री में हुआ इजाफा 

मार्च और चौथी तिमाही में हुंडई की वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत घरेलू मांग से प्रेरित थी। कंपनी को हैचबैक, सेडान और SUV सहित अपने पोर्टफोलियो में किए अपडेट से लगातार लाभ मिल रहा है। मार्च के निर्यात में गिरावट के बावजूद तिमाही निर्यात प्रदर्शन सकारात्मक बना रहा। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) तरुण गर्ग ने कहा, "हाल ही में अपग्रेड की गई हुंडई वरना और एक्सटर और आगामी उत्पादों के साथ हम इस गति को बनाए रखेंगे।

Advertisement