Loading...
हुंडई मोटर समूह ने भारत में 1.47 लाख करोड़ रुपये के निवेश का किया ऐलान
हुंडई मोटर समूह की भारत में भारी निवेश करने की योजना है

हुंडई मोटर समूह ने भारत में 1.47 लाख करोड़ रुपये के निवेश का किया ऐलान

Oct 14, 2026
01:12 pm

क्या है खबर?

हुंडई मोटर समूह ने 2026 से 2032 के बीच भारत में 15.5 अरब डॉलर (लगभग 1.47 लाख करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की है। यह पैसा उत्पादन का विस्तार, रिसर्च और डेवलपमेंट, स्थानीय आपूर्तिकर्ता पर खर्च होगा। यह घोषणा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष यूइसुन चुंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक के बाद की गई है। यह कदम हुंडई मोटर और किआ की भारत के लिए नई गाड़ियां लॉन्च करने की योजना के बीच उठाया गया है।

रोडमैप 

दोनों कंपनियां पेश कर चुकी हैं अपनी योजना 

हुंडई 2030 तक भारत में 26 नए मॉडल और अपडेट लाने की योजना बना रही है। इस रोडमैप में देश के लिए खास तौर पर बनाई गई A-सेगमेंट इलेक्ट्रिक SUV भी शामिल है, जिसे कुछ महीनों में लॉन्च किया जाएगा।

इसमें नेक्स्ट-जेनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स होंगे।

किआ का लक्ष्य 2030 तक सालाना लगभग 4.10 लाख गाड़ियों की बिक्री, 7.6 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल करना और दशक के आखिर तक 8 मॉडल शामिल करने की योजना है।

उत्पादन 

90 फीसदी स्थानीय पार्ट्स के इस्तेमाल का लक्ष्य 

हुंडई ने पहले ही 2030 तक भारत में बनने वाली अपनी गाड़ियों में 90 फीसदी स्थानीय पार्ट्स या सामग्री इस्तेमाल करने का लक्ष्य रखा है।

साथ ही देश में होने वाले कुल उत्पादन का लगभग 30 फीसदी हिस्सा निर्यात किए जाने की उम्मीद है।

समूह ही पुणे प्लांट की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाने की योजना है। इसके अलावा, भारतीय R&D सेंटर के लिए लगभग 6,641 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है, जिसमें एक व्हीकल टेस्टिंग ट्रैक भी शामिल है।

ADVERTISEMENT