NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हुंडई क्रेटा N-लाइन के बारे में जानकारी हुई लीक, जानिए क्या मिलेगा 
    अगली खबर
    हुंडई क्रेटा N-लाइन के बारे में जानकारी हुई लीक, जानिए क्या मिलेगा 
    हुंडई क्रेटा N-लाइन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है (तस्वीर: एक्स/@gppreet)

    हुंडई क्रेटा N-लाइन के बारे में जानकारी हुई लीक, जानिए क्या मिलेगा 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jan 16, 2024
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई आज (16 जनवरी) को अपनी क्रेटा फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले क्रेटा के N-लाइन वर्जन के बारे में ताजा जानकारी सामने आई है।

    नई हुंडई क्रेटा N-लाइन 2 वेरिएंट्स- N8 और N10 में उपलब्ध होगी। यह हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट पर आधारित होगी, लेकिन कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे।

    हुंडई क्रेटा i20 N-लाइन और वेन्यू N-लाइन के बाद देश में यह कंपनी की तीसरी N-लाइन पेशकश बन जाएगी।

    इंटीरियर 

    इंटीरियर में मिलेगी ब्लैक थीम 

    आगामी क्रेटा N-लाइन में नया फ्रंट बंपर, नई ग्रिल और बदली हुई फ्रंट चिन होगी। साथ ही खास N-लाइन रेड एक्सेंट, ग्लॉसी ब्लैक एलिमेंट्स और एल्यूमीनियम कंपोनेंट शामिल हैं।

    इसके अलावा गाड़ी में आकर्षक अलॉय व्हील, साइड स्कर्ट, N-लाइन बैज और नया रियर बंपर भी मिलेगा।

    लेटेस्ट कार के केबिन में ऑल-ब्लैक इंटीरियर थीम के साथ N-लाइन खास गियर लीवर और लाल सिलाई वाला स्टीयरिंग व्हील होगा। इसमें क्रेटा फेसलिफ्ट जैसी सुविधाएं और सेफ्टी फीचर मिलने की उम्मीद है।

    पावरट्रेन 

    ऐसा होगा गाड़ी का पावरट्रेन 

    क्रेटा N-लाइन को 1.5-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जाएगा, जो 158bhp की पावर और 253Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड DCT का विकल्प मिलेगा। DCT गियरबॉक्स का विकल्प दोनों वेरिएंट में आएगा, जबकि मैनुअल ट्रांसमिशन केवल N10 वेरिएंट के लिए होगा।

    इसके अलावा स्पोर्टियर सस्पेंशन सेटअप, अलग एग्जॉस्ट नोट और एडजस्टेड स्टीयरिंग डायनामिक्स भी होगा। क्रेटा N-लाइन की शुरुआती कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई क्रेटा
    लेटेस्ट कार

    ताज़ा खबरें

    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का अगले साल होगा ट्रायल, 12 स्टेशनों के साथ रूट तैयार बुलेट ट्रेन
    एनवीडिया बनी दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी, माइक्रोसॉफ्ट को छोड़ा पीछे एनवीडिया
    अमेरिका की खेती बर्बाद करने की साजिश, खतरनाक जैविक फंगस की तस्करी में चीनी नागरिक गिरफ्तार अमेरिका
    IPL 2025: RCB के चैंपियन बनने पर विजय माल्या का आया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा IPL 2025

    हुंडई मोटर कंपनी

    हुंडई क्रेटा अगले साल देगी देश में दस्तक, जानिए इसमें क्या नए फीचर्स मिलेंगे   हुंडई क्रेटा
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट अगले साल 16 जनवरी होगी लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स  हुंडई क्रेटा
    हुंडई अपने लाइनअप में जोड़ेगी 2 नई गाड़ियां, अगले साल देंगी दस्तक आगामी SUV
    पिछले महीने हुंडई की भारतीय बाजार में बिकीं 48,000 गाड़ियां, कितना रहा निर्यात?  सेल्स रिपोर्ट

    हुंडई क्रेटा

    2024 हुंडई अल्काजार की पहली बार दिखी झलक, अगले साल की शुरुआत में देगी दस्तक  हुंडई मोटर कंपनी
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट इन फीचर्स के साथ देगी दस्तक, टेस्टिंग के दौरान आई नजर  हुंडई मोटर कंपनी
    स्कोडा कुशाक मोंटे कार्लो बनाम हुंडई क्रेटा नाइट: तुलना से समझिये कौन-सी गाड़ी है बेहतर हुंडई मोटर कंपनी
    सिट्रॉन C3 एयरक्रॉस बनाम हुंडई क्रेटा: तुलना से समझिये कौन-सी गाड़ी है बेहतर  कार की तुलना

    लेटेस्ट कार

    स्कोडा एनाक iV इलेक्ट्रिक SUV टेस्टिंग करते आई नजर, अगले साल देगी दस्तक  स्कोडा कार
    नई स्कोडा ऑक्टाविया फरवरी में देगी दस्तक, जानिए क्या फीचर मिलेंगे  स्कोडा कार
    हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की लॉन्च से पहले शुरू हुई बुकिंग, ऐसे कर सकते हैं बुक  हुंडई मोटर कंपनी
    नई मारुति सुजुकी डिजायर में मिल सकती है सनरूफ, जानिए और क्या होगा बदलाव  मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025