
हुंडई क्रेटा को भारत में एक दशक पूरा, 12 लाख ग्राहकों तक पहुंची
क्या है खबर?
हुंडई मोटर कंपनी की मिडसाइज SUV क्रेटा ने भारतीय बाजार में एक दशक पूरा कर लिया है। इस अवधि में यह 12 लाख से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंची है। लॉन्च के बाद से हर साल यह अपने सेगमेंट में पहले पायदान पर काबिज रही है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बावजूद क्रेटा बिक्री और नवाचार दोनों ही मामलों में सबसे आगे रही है। भारतीय परिवारों की जरूरतों के अनुरूप इसे कई पावरट्रेन विकल्पों और सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ विकसित किया गया।
बिक्री
दोगुनी हो गई क्रेटा
साल 2016 में हुंडई क्रेटा को 92,926 बिक्री मिली, जो वर्ष 2024 में दोगुनी होकर 1.86 लाख तक पहुंच गई। मिडसाइज SUV सेगमेंट में इसकी 31 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। इस साल जनवरी-जून के बीच सनरूफ वेरिएंट की बिक्री में 70 फीसदी हिस्सेदारी रही है। इस अवधि में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही है। इसके अलावा हुंडई क्रेटा 13 से अधिक देशों में निर्यात की जाती है, जो अब तक 2.87 लाख से पार निकल गया है।
विकास
कब-कब हुई क्रेटा अपडेट?
हुंडई क्रेटा को 2015 में लॉन्च होने के बाद 2020 में इसका दूसरी जनरेशन मॉडल उतारा गया। इसके बाद 2024 में इसे कई बदलावों के साथ पेश किया। इसके साथ ही नाइट एडिशन और एडवेंचर एडिशन ने इसकी मांग को और बढ़ा दिया। यह पेट्रोल, डीजल, टर्बो इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है। हाल ही में इसके इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है। इस यह ग्राहकों के लिए विस्तृत रेंज देती है।
जश्न
आईफोन जीतने का मौका
दक्षिण कोरियाई कंपनी क्रेटा की 10वीं वर्षगांठ का जश्न मना रही है। इसके तहत वह क्रेटा एक्स मेमोरीज कॉन्टेस्ट आयोजित कर रही है। इसमें क्रेटा मालिकों और प्रशंसकों को क्रेटा के अनुभवों का वीडियो शेयर करना है। विजेताओं को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से मिलने और ऐपल आईफोन जीतने का मौका मिलेगा। इसके अलावा 26 जुलाई को गुरूग्राम से 100 क्रेटा मालिकों की रैली का आयोजन होगा। साथ ही क्रेटा के विकास के सफर को लेकर फिल्म का प्रदर्शन होगा।