Page Loader
जुलाई में कौन-सी SUV सबसे ज्यादा बिकी? जानिए शीर्ष-10 की सूची 
हुंडई क्रेटा जुलाई में टाटा पंच को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई है (तस्वीर: एक्स/@AarizRizvi)

जुलाई में कौन-सी SUV सबसे ज्यादा बिकी? जानिए शीर्ष-10 की सूची 

Aug 06, 2024
03:08 pm

क्या है खबर?

दक्षिण कोरियाई हुंडई मोटर कंपनी की क्रेटा ने टाटा पंच को पीछे छोड़ते हुए पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का ताज अपने नाम कर लिया है। हुंडई क्रेटा की जुलाई में 17,350 गाड़ियां बिकी हैं, जिसकी तुलना में पिछले साल इसी महीने में 14,062 बिक्री हुई थी। जून में शीर्ष पर रही टाटा पंच पिछले महीने दूसरे पायदान पर पहुंच गई। पंच की जुलाई में 16,121 गाड़ियां बेची गई हैं। यह आंकड़ा जुलाई, 2023 में 12,019 रहा था।

मारुति ब्रेजा 

मारुति ब्रेजा तीसरे स्थान पर बरकरार 

मारुति ब्रेजा का सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में तीसरे पायदान पर कब्जा बरकरार है। जुलाई में इसकी 14,676 गाड़ियां बिकी हैं, जबकि पिछले साल इसी महीने में ब्रेजा को 16,543 ग्राहक मिले थे। महिंद्रा स्कॉर्पियो को पीछे धकेलते हुए टाटा नेक्सन 13,902 बिक्री हासिल करते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गई, जबकि स्कॉर्पियो 12,237 बिक्री दर्ज कर पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई। इसके अलावा 10,925 बिक्री के साथ मारुति फ्रोंक्स छठा स्थान हासिल किया है।

महिंद्रा 

महिंद्रा XUV 3XO को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया 

महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई XUV 3XO को 10,000 बिक्री हासिल करते हुए सातवें स्थान पर रही है, जबकि किआ सोनेट 9,459 ग्राहक हासिल करते हुए आठवें पायदान पर रही है। इसके अलावा मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा 9,397 और हुंडई वेन्यू 8,840 बिक्री के साथ क्रमश: नौंवे और दसवें स्थान पर रही हैं। बता दें, इन शीर्ष-10 SUVs को जुलाई में कुल 1.22 लाख बिक्री मिली है। यह आंकड़ा पिछले साल 1.06 लाख रहा था।