Loading...
बारिश के कारण कार के दरवाजे में भर गया पानी, साफ कर बचाएं भारी नुकसान
कार के दरवाजे में ड्रेन होल्स बंद होने से पानी भर जाता है

बारिश के कारण कार के दरवाजे में भर गया पानी, साफ कर बचाएं भारी नुकसान

Jul 19, 2026
07:30 pm

क्या है खबर?

मानसून आते ही गाड़ियों को ज्यादा देखभाल की जरूरत बढ़ जाती है। बारिश में अक्सर गाड़ी के कुछ हिस्सों में पानी भर जाता है, जिसकी तरफ चालकों का ध्यान नहीं जाता है। इससे धीरे-धीरे जंग लने की समस्या हो जाती है। तेज बारिश के बाद कार के दरवाजे को चेक करने की जरूरत है। अगर, इसमें भरे पानी को नहीं निकाला गया तो कई पार्ट खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं दरवाजे में भरे पानी को कैसे निकालें।

ड्रेन होल्स 

इस कारण आती है समस्या 

शीशों के बगल से पानी दरवाजे के अंदर जा सकता है। इसलिए कार कंपनियां पानी को बाहर निकालने के लिए दरवाजे के बिल्कुल नीचे छोटे-छोटे छेद देती हैं।

इन्हें ड्रोन होल कहा जाता है। अक्सर ये छेद आसानी से दिखाई नहीं देते क्योंकि इनके ऊपर रबर की कोटिंग या प्लास्टिक कैप लगे होते हैं।

धूल-मिट्टी, कचरा और सूखी पत्तियां दरवाजे के अंदर चली जाती हैं और बारिश के पानी से मिलकर ड्रेन होल्स को बंद कर देती है।

समाधान 

ऐसे करें ड्रेन होल्स को साफ 

छेद बंद होने से पनी अंदर ही जमा रह जाता है तो दरवाजे के अंदर जंग लगना, पावर विंडो की मोटर और वायरिंग खराब हो सकती है, कार के अंदर सीलन और बदबू आने लगती है।

छेद को साफ करने के लिए दरवाजे के निचले हिस्सा में कोई प्लास्टिक या रबर प्लग लगा है तो उसे काट दें।

इसके बाद, पतली पिन या स्क्रू ड्राइवर को छेद में डालकर धीरे-धीरे घुमाएं। मिट्टी साफ होते ही पानी बाहर निकल जाएगा।

ADVERTISEMENT