LOADING...
फास्टैग में हुई गड़बड़ी तो ज्यादा देना पड़ेगा टोल, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस
फास्टैग एक्टिव नहीं होने पर आपको टोल प्लाजा पर दिक्कत आ सकती है

फास्टैग में हुई गड़बड़ी तो ज्यादा देना पड़ेगा टोल, जानिए कैसे चेक करें स्टेटस

Apr 22, 2026
07:36 am

क्या है खबर?

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद कर दिया है। अब टोल केवल फास्टैग से ही दिया जा सकता है। अगर, यह विकल्प आपके पास मौजूद नहीं है तो यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से 1.25 गुना ज्यादा पैसा चुकाना होगा। ऐसे में टोल प्लाज पर पहुंचने से पहले आपको पता होना चाहिए कि फास्टैग चालू है या नहीं। आइये जानते हैं फास्टैग का स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

फास्टैग 

क्या होता है फास्टैग?

फास्टैग एक ऐसी तकनीक है, जिससे टोल प्लाजा पर वाहन बिना रुके टैक्स कट जाता है। इसमें रेडियो तरंगों का इस्तेमाल होता है, जिससे गाड़ी के गुजरते ही पैसे खुद कट जाते हैं। अगर, आपका फास्टैग एक्टिव है तो आपकी गाड़ी बिना रुके निकल जाएगी, लेकिन अगर यह बंद है तो मशीन उसे पढ़ नहीं पाएगा ताे ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। इसके अलावा भुगतान अटकने के कारण आपको टोल पर ज्यादा रुकना पड़ सकता है।

तरीका 

ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस   

आप बिना किसी लंबी प्रक्रिया के अपने फास्टैग का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की वेबसाइट पर जाएं और 'NETC फास्टैग स्टेटस' सेक्शन में जाएं। इसके बाद अपनी गाड़ी का नंबर डालें और सर्च करें, जिसके बाद कुछ ही सेकेंड में आपको पता चल जाएगा कि आपका फास्टैग चालू है या नहीं। इसके अलावा जारीकर्ता बैंकों के ऐप के 'फास्टैग सेक्शन' में जाकर वाहन नंबर डालकर भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।

Advertisement

चालू 

ऐसे चालू कराएं  

अगर, आपका फास्टैग बंद हो गया है तो सबसे पहले उस बैंक या कंपनी से बात करें, जिससे आपने इसे खरीदा था। कई बार होता है कि KYC अपडेट ना होने या कम बैलेंस होने पर यह बंद हो जाता है। अगर, पुराना फास्टैग ठीक न हो रहा हो तो उसे बंद करवाकर नया कार्ड लेना सही रहेगा। इसलिए, किसी भी लंबे सफर पर निकलने से पहले इसका स्टेटस चेक करने से आपका समय और पैस दोनों की बचत होगी।

Advertisement