LOADING...
इलेक्ट्रिक कारों के लिए कितने तरह के आते हैं चार्जर? जानिए चार्जिंग समय 
इलेक्ट्रिक कारों के लिए 3 तरह के चार्जर आते हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

इलेक्ट्रिक कारों के लिए कितने तरह के आते हैं चार्जर? जानिए चार्जिंग समय 

Jul 30, 2025
07:07 am

क्या है खबर?

देश में इलेक्ट्रिक वाहनोंइलेक्ट्रिक वाहनों संख्या में साल-दर-साल इजाफा हाे रहा है। इसके बावजूद इन गाड़ियों की चार्जिंग खरीदारों के बीच चिंता का विषय बना हुआ है। इसके साथ ही चार्जिंग में लगने वाला अधिक समय भी इनको अपनाने में अड़चन बनता है। इसी को देखते हुए कंपनियां ऐसे चार्जर ला रही हैं, जो आपकी EV को फटाफट चार्ज कर सके। आइये जानते हैं देश में कितने तरह के चार्जर मौजूद हैं और इनकी चार्जिंग स्पीड कितनी है।

#1

रैपिड चार्जर (लेबल- 3) 

ये सबसे तेज EV चार्जर हैं, जिन्हें DC फास्ट चार्जर भी कहा जाता है। इनमें CCS2 या CHAdeMO कनेक्टर लगे होते हैं। इनका चार्जिंग गति तेज होने का मुख्य कारण यह है कि ये डायरेक्ट करंट (DC) से बिजली लेते हैं और तेजी से ऊर्जा संचारित कर सकते हैं। इनकी मदद से आप कार को 45-60 मिनट या इससे भी कम समय में चार्ज कर सकते हैं। इनकी स्थापना, रखरखाव और उपयोग पर अन्य चार्जर से ज्यादा खर्चा आता है।

#2

फास्ट चार्जर (लेबल- 2) 

आमतौर पर ज्यादातर उपलब्ध चार्जर इसी प्रकार के हैं, जो मॉल की पार्किंग या अन्य सार्वजनिक जगहों पर लगे होते हैं। इनका इस्तेमाल व्यावसायिक और आवासीय दोनों जगहों पर कारों को चार्ज करने के लिए किया जाता है। इनमें व्यावसायिक चार्जर 208V AC प्लग का इस्तेमाल करते हैं, जबकि आवासीय चार्जर 240V AC प्लग का इस्तेमाल करते हैं। व्यावसायिक चार्जर लगभग 2 घंटे में इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज कर सकते हैं, जबकि आवासीय चार्जर थोड़ा कम समय लेता है।

#3

स्लो चार्जर (लेबल- 1) 

ज्यादातर भारतीय EV मालिक इन्हीं चार्जर का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें आप अपने घर पर आसानी से लगा सकते हैं। ये सुविधाजनक चार्जिंग अनुभव प्रदान करते हैं। ये दूसरे विकल्पों की तुलना में सस्ते हैं, लेकिन चार्जिंग में ज्यादा समय लेते हैं। इनमें 120V AC प्लग का इस्तेमाल किया जाता हैं, जिसे किसी भी मानक वॉल आउटलेट में लगाया जा सकता है। आमतौर पर इन्हें कार को पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है।