Page Loader
होंडा X-ADV 750 की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानिए इसकी खासियत 
होंडा X-ADV 750 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था (तस्वीर: होंडा)

होंडा X-ADV 750 की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानिए इसकी खासियत 

Jun 25, 2025
06:07 pm

क्या है खबर?

होंडा ने हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए X-ADV 750 मिडिलवेट एडवेंचर स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। होंडा X-ADV 750 में स्कूटर की व्यावहारिकता और एडवेंचर मोटरसाइकिल की अपार क्षमता को एक साथ पेश किया है। स्कूटर के लिए पर्ल ग्लेयर व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक रंग विकल्प मिलते हैं। यह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 5-इंच रंगीन TFT कंसोल के साथ आता है। इसकी बिक्री बिगविंग डीलरशिप के माध्यम से की जा रही है।

लुक 

ऐसा है स्कूटर का लुक 

होंडा X-ADV फुल-साइज मैक्सी स्कूटर है, जिसमें शार्प स्टाइलिंग और पतले बॉडी पैनल हैं। मॉडल में LED DRL के साथ ट्विन LED हेडलैंप हैं, जो फ्रंट एप्रन पर लगे हैं। स्कूटर में आगे 17-इंच और पीछे 15-इंच के स्पोक व्हील, 22-लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज, USB-C चार्जर, सस्पेंशन के लिए आगे USD फोर्क्स और पीछे प्रीलोड-एडजेस्टेबल मोनोशॉक शामिल हैं। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क के साथ ड्यूल-चैनल ABS की सुविधा दी गई है।

कीमत 

लाखों रुपये है स्कूटर की कीमत 

एडवेंचर स्कूटर 745cc, ट्विन-सिलेंडर इंजन से लैस है, जो 57.8bhp की पावर और 69Nm का टाॅर्क पैदा करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन (DCT) के साथ जोड़ा गया है। राइडर्स को 4 प्री-सेट राइडिंग मोड (स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, रेन, ग्रेवल) और एक कस्टमाइजेबल यूजर मोड मिलता है। होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और क्रूज कंट्रोल के साथ सुरक्षा और प्रदर्शन को बढ़ाया गया है। होंडा X-ADV की कीमत 11.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।