
होंडा 2027 तक लॉन्च करेगी 3 नए मॉडल, जानिए क्या होगा इनमें खास
क्या है खबर?
जापानी कार निर्माता होंडा बिक्री के मामले में भारतीय बाजार में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाई है। इसका प्रमुख कारण उसके पोर्टफोलियो में एलिवेट के तौर पर केवल एक मिडसाइज SUV है। अन्य कंपनियां इस सेगमेंट में कई मॉडल्स बेचती हैं।
आने वाले सालों में कंपनी इसमें बदलाव करते हुए पोर्टफोलियो के विस्तार की योजना बना रही है।
वह एक इलेक्ट्रिक कार समेत 3 नए मॉडल पेश करेगी। आइए जानते होंडा 2-3 साल में यहां कौनसे 3 मॉडल लॉन्च करेगी।
#1
होंडा एलिवेट EV
होंडा 2026 के मध्य तक भारत के लिए अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) लॉन्च करेगी। यह एलिवेट SUV पर आधारित होगी और इसकी स्टाइलिंग के साथ नाम भी अलग होगा।
खास बात यह है कि इसका निर्माण भारत में किया जाएगा और लगभग 50-70 प्रतिशत जापान सहित विभिन्न देशों को निर्यात की योजना है।
होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वर्जन में 400 किलोमीटर की रेंज देने वाली बैटरी मिल सकती है। इसकी कीमत 25-30 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
#2
होंडा ZR-V हाइब्रिड
होंडा 2026 की शुरुआत में यहां ZR-V SUV का वैश्विक मॉडल पेश करेगी। इस साल की शुरुआत में इसे भारत में एक निजी कार्यक्रम में अपने डीलर भागीदारों को दिखाया गया था।
अमेरिका-स्पेक HR-V पर आधारित होंडा ZR-V सिविक सेडान के लेटेस्ट मॉडल से स्टाइलिंग संकेत लेती है।
इसमें 1.5-लीटर्, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 2 इलेक्ट्रिक मोटर वाले हाइब्रिड सेटअप के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस गाड़ी की कीमत 22 लाख रुपये के आस-पास रखी जा सकती है।
#3
होंडा 7-सीटर SUV
2027 तक होंडा 7-सीटर SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगी, जिसमें फिलहाल टाटा सफारी, महिंद्रा XUV700 और हुंडई अल्काजार का दबदबा है।
इसके लिए जापानी कंपनी PF2 नाम से एक बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है, जो नई 3-पंक्ति वाली SUV को विकसित करेगी।
इसे एलिवेट और CR-V के बीच रखा जाएगा। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ एक स्ट्रांग हाइब्रिड वर्जन भी पेश की जाएगी। इसकी शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास होगी।