Page Loader
होंडा भारत से एलिवेट की करीब 50,000 यूनिट का करेगी निर्यात, पहली बार होगा ऐसा 
होंडा अगले साल भारत में बनी एलिवेट का जापान में निर्यात करेगी (तस्वीर: एक्स/@HondaCarIndia)

होंडा भारत से एलिवेट की करीब 50,000 यूनिट का करेगी निर्यात, पहली बार होगा ऐसा 

Dec 07, 2023
07:30 pm

क्या है खबर?

जापानी कार निर्माता होंडा अगले साल भारत निर्मित कारों की अपने घरेलू बाजार में निर्यात करने की योजना बना रही है। भारत में करीब ढाई दशक से अधिक समय तक कार बेचने के बाद कंपनी 2024 में पहली बार जापान में यहां बनी गाड़ियां भेजेगी। होंडा कार्स इंडिया अगले साल होंडा एलिवेट SUV की करीब 50,000 यूनिट का निर्यात करेगी। इससे होंडा कार्स इंडिया का निर्यात दोगुना से भी अधिक हो जाएगा।

होंडा WR-V

जापान में होंडा WR-V के नाम से बिकेगी एलिवेट 

ऑटोकार प्रोफेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कंपनी की ओर से अब तक निर्यात की जाने वाली सर्वाधिक संख्या के साथ किसी भी कार निर्माता की ओर से भारत से जापान को निर्यात की जाने वाली अब तक की सबसे बड़ा आंकड़ा है। होंडा एलिवेट को जापान में होंडा WR-V के नाम से बेचा जाएगा। इस मॉडल को मंजूरी मिलने से पहले जापान के गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए कई तरह की तैयारी की गई थी।

बयान 

निर्यात को लेकर कंपनी ने यह कहा 

होंडा कार्स इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि भारत में अपनी सफल शुरुआत के बाद होंडा एलिवेट को जापान में अगले साल लॉन्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक कदम भारतीय परिचालन की विनिर्माण क्षमताओं का एक मजबूत प्रतिबिंब है और देश को होंडा व्यवसाय में एक प्रमुख निर्यात केंद्र बनाने के हमारे दृष्टिकोण को भी मजबूत करता है। बता दें कि सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन भी भारत निर्मित वाहनों को जापान निर्यात करने की योजना बना रही है।