Page Loader
होंडा ने पिछले महीने बेचे 3.24 लाख दोपहिया वाहन, सालाना आधार पर बिक्री में गिरावट
होंडा ने पिछले महीने घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की 3.02 लाख यूनिट्स बेची हैं (तस्वीर: होंडा)

होंडा ने पिछले महीने बेचे 3.24 लाख दोपहिया वाहन, सालाना आधार पर बिक्री में गिरावट

Jul 04, 2023
11:17 am

क्या है खबर?

जापानी कंपनी होंडा ने जून में अपने दोपहिया वाहनों की कुल 3.24 लाख यूनिट्स की बिक्री की है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) की सेल्स रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से 3.02 लाख यूनिट्स घरेलू बाजार में बेची हैं, जबकि 21,337 यूनिट्स का निर्यात किया गया है। हालांकि, इस बिक्री में सालाना आधार पर करीब 31,000 यूनिट्स की गिरावट आई है। पिछले साल इसी महीने में कंपनी के दोपहिया वाहनों को 3.55 लाख खरीदार मिले थे।

बिक्री आंकड़े

मई से कम रही है पिछले महीने बिक्री 

पिछले महीने होंडा के दोपहिया वाहनों की बाजार में मांग मई की तुलना में भी कम रही है। इस दौरान कंपनी ने कुल 3.29 लाख यूनिट्स की बिक्री की थी। बता दें, जून में कंपनी ने अपने होंडा एक्टिवा स्कूटर की 3 करोड़ यूनिट्स बिक्री का कीर्तिमान गढ़ा है। 2001 में पेश किए गए स्कूटर ने 22 साल में यह उपलब्धि हासिल की है। इसी महीने में कंपनी ने 10 साल का एक्सटेंडेड वारंटी प्लस प्लान भी घोषित किया था।