Page Loader
होंडा एक्टिवा ने बिक्री में बनाया कीर्तिमान, 22 साल में बिकी 3 करोड़ यूनिट 
होंडा ने एक्टिवा स्कूटर को 2001 में लॉन्च किया था (तस्वीर: ट्विटर@boywithbikes)

होंडा एक्टिवा ने बिक्री में बनाया कीर्तिमान, 22 साल में बिकी 3 करोड़ यूनिट 

Jun 27, 2023
03:50 pm

क्या है खबर?

जापानी कंपनी होंडा ने अपने एक्टिवा स्कूटर की 3 करोड़ यूनिट बेचने का कीर्तिमान बना लिया है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने मंगलवार को बताया कि उसने यह उपलब्धि 22 साल में हासिल की है। होंडा एक्टिवा को 2001 में पेश किया गया था और 2003-04 में यह अपने सेगमेंट में शीर्ष पर पहुंच गया। कंपनी को इसकी पहली एक करोड़ यूनिट बेचने में 15 साल लगे, जबकि बाद की 2 करोड़ यूनिट महज 7 साल में बिक गईं।

खासियत

इन फीचर्स से लैस है एक्टिवा

होंडा एक्टिवा में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आगे के पहिये पर डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं सस्पेंशन के लिए आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर एंड पर 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक यूनिट मिलती है। यह लोकप्रिय स्कूटर एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक LED हेडलाइट, आगे 12-इंच और पीछे 10-इंच के मिक्स्ड मेटल के अलॉय व्हील जैसे फीचर्स से लैस है। इसे 75,347 रुपये (एक्स-शोरूम) शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।