Loading...
होंडा की नई ZR-V भारत में लॉन्च, पहले 2 बैच हुए बुक
होंडा ZR-V को हाइब्रिड सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है

होंडा की नई ZR-V भारत में लॉन्च, पहले 2 बैच हुए बुक

Jul 25, 2026
06:39 pm

क्या है खबर?

होंडा ने ZR-V e:HEV को भारत में लॉन्च किया है। इसकी डिलीवरी भी से शुरू हो गई है। कंपनी का कहना है कि भारत के लिए आवंटित किए गए पहले 2 बैच पहले ही बुक हो चुके हैं। ZR-V को 4 रंगों- ट्विलाइट मिस्ट ब्लैक पर्ल, मेटियोरॉइड ग्रे मेटैलिक, प्लैटिनम व्हाइट पर्ल और क्रिस्टल ब्लैक पर्ल में खरीद सकते हैं। इसमें सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर्स और कॉर्नरिंग लाइट्स के साथ फुल-LED लाइटिंग और 18-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं।

इंटीरियर 

ऐसा है गाड़ी का इंटीरियर 

इंटीरियर की बात करें तो ZR-V में लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ पूरी तरह से ब्लैक केबिन दिया गया है।

इसमें वायरलेस एंड्रोयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.2-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।

अन्य फीचर्स में 12-स्पीकर वाला बोस ऑडियो सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर सीट मेमोरी, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग पैडल्स और हैंड्स-फ्री पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। पिछली सीटों में 60:40 स्प्लिट फंक्शन मिलता है।

कीमत 

कितनी है इस हाइब्रिड कार की कीमत?

होंडा ZR-V में 2.0-लीटर e:HEV स्पोर्ट्स हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है, जिसमें डायरेक्ट-इंजेक्शन एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन और ड्यूल-मोटर हाइब्रिड सेटअप शामिल है। इसे e-CVT के साथ जोड़ा गया है।

यह 22.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 7.9 सेकेंड में पकड़ लेती है।

इसमें सुरक्षा के लिए ADAS, 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, हिल डिसेंट कंट्रोल और पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 47.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT