Page Loader
होंडा ने वापस बुलाई 3.3 लाख से अधिक कार, जानिए क्या है कारण  
होंडा ने साइड मिरर में खराबी के कारण 3.3 लाख से अधिक कार रिकॉल की है (तस्वीर:ट्विटर/@Honda)

होंडा ने वापस बुलाई 3.3 लाख से अधिक कार, जानिए क्या है कारण  

Mar 29, 2023
12:42 pm

क्या है खबर?

जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने साइड मिरर में खराबी के चलते अपने विभिन्न मॉडल की 3,30,318 कारों को वापस मंगवाया है। रिकॉल की गई होंडा की कारों में 2020-2021 होंडा पायलट, रिडगेलिन मॉडल और 2020-2022 होंडा पासपोर्ट, ओडिसी मॉडल शामिल हैं। इन कारों को जनवरी, 2020 से जुलाई 2021 के बीच बनाया गया था। इससे पहले कंपनी ने जुलाई, 2021 में कारों में हीटर पैड और एडहेसिव टेप को बदलने के लिए रिकॉल किया था।

बयान 

कपनी ने कहा- घातक हो सकती है ये खराबी 

होंडा ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि साइड मिरर ग्लास और हीटिंग पैड को जोड़ने वाला कैमिकल सही से काम नहीं कर रहा है। इस कारण मिरर, बैकिंग प्लेट से सही से नहीं चिपक रहा है। ऐसे में मिरर ग्लास भी मिरर केसिंग से अलग होकर गिर सकता है। कंपनी ने कहा है कि इससे वाहन के पीछे की ओर दृश्यता में कमी आएगी और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा, जो व्यस्त राजमार्ग पर घातक हो सकता है।