Page Loader
होंडा इस महीने ला रही एक नया स्कूटर, हो सकता है डियो 125 
होंडा डियो 125 को इस महीने में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: ट्विटर@MaosajiHonda)

होंडा इस महीने ला रही एक नया स्कूटर, हो सकता है डियो 125 

Jul 07, 2023
11:04 am

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता होंडा इसी महीने एक नया स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और यह डियो 125 हो सकता है। हाल ही में कंपनी की ओर से जारी किए गए एक टीजर में इसके संकेत मिलते हैं। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं दी गई है। टीजर से पता चलता है कि यह शानदार विजुअल ग्राफिक्स वाला एक स्पोर्टी स्कूटर होगा, जिसमें होंडा डियो के डिजाइन की झलक नजर आती है।

फीचर्स 

इन फीचर्स से लैस होगा डियो 125 

नया होंडा डियो स्पोर्टी लुक में आएगा, जिसके स्टाइल में ज्यादा बदलाव मिलने की संभावना कम है। इसे डियो 110 से अलग दिखाने के लिए अलग रंग और 125cc बैजिंग के साथ उतारा जा सकता है। वहीं इसमें एक्टिवा 125 और ग्राजिया 125 के समान 123.9cc, एयर-कूल्ड इंजन मिलेगा। इसमें कंपनी का नया H-स्मार्ट सिस्टम, LED लाइटिंग और साइड-स्टैंड कट-ऑफ के साथ कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत मौजूदा डियो स्कूटर की 68,625 रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा होगी।