NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा H'ness CB350 और CB350RS के नए एडिशन लॉन्च, नए रंगों में मिला आकर्षक लुक 
    अगली खबर
    होंडा H'ness CB350 और CB350RS के नए एडिशन लॉन्च, नए रंगों में मिला आकर्षक लुक 
    होंडा H'ness CB350 और CB350RS के नए एडिशन लॉन्च किए गए हैं (तस्वीर: होंडा)

    होंडा H'ness CB350 और CB350RS के नए एडिशन लॉन्च, नए रंगों में मिला आकर्षक लुक 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Oct 10, 2023
    02:34 pm

    क्या है खबर?

    दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने भारत में H'ness CB350 का लेगेसी एडिशन और CB350RS का न्यू ह्यू एडिशन लॉन्च किया है।

    ग्राहक अब इन लेटेस्ट बाइक्स को बिगविंग डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं और कंपनी जल्द ही इनकी डिलीवरी शुरू करेगी।

    बाइक निर्माता इन पर 10 साल (3 साल मानक+7 साल वैकल्पिक) का वारंटी पैकेज भी दे रही है। दोनों बाइक्स के नए एडिशन को केवल कॉस्मेटिक बदलाव के साथ उतारा गया है।

    खासियत 

    इन आकर्षक रंगों के साथ आते हैं नए एडिशन 

    होंडा H'ness CB350 लेगेसी एडिशन नए पर्ल सायरन ब्लू पेंट स्कीम में आता है, जिसमें नए बॉडी ग्राफिक्स और फ्यूल टैंक पर लेगेसी एडिशन बैज दिया है।

    CB350RS ह्यू में आकर्षक टैंक ग्राफिक्स, पहियों और फेंडर पर पट्टियों के साथ नया स्पोर्ट्स रेड और एथलेटिक ब्लू मेटालिक पेंट स्कीम है। इसमें बॉडी कलर रियर ग्रैब हैंडल और हेडलाइट कवर भी मिलता है।

    बाइक्स में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, LED लाइटिंग और एक स्लिपर क्लच मिलता है।

    कीमत 

    इतनी हैं दोनों नई बाइक्स की कीमतें 

    कॉस्मेटिक बदलावों के अलावा, दोनों बाइक्स के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इनमें पहले के समान OBD2 के अनुरूप 348.36cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलेंडर, PGM-FI इंजन दिया गया है।

    यह 5,500rpm पर 20.78bhp की पावर और 3,000rpm पर 30Nm का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन के लिए इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

    लेगेसी एडिशन की कीमत 2.16 लाख रुपये है, जबकि ह्यू एडिशन की 2.19 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    लेटेस्ट बाइक्स
    दोपहिया वाहन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    होंडा

    होंडा 2 अगस्त को लॉन्च कर सकती है अपनी नई बाइक  लेटेस्ट बाइक
    होंडा एलिवेट का लॉन्चिंग से पहले ही वेटिंग पीरियड पहुंचा 4 महीने तक, जानिए इसकी खासियत  होंडा एलिवेट
    बजाज पल्सर 160 के मुकाबले होंडा लाएगी नई बाइक, इसी हफ्ते होगी लॉन्च बाइक न्यूज
    होंडा एलिवेट का प्रोडक्शन हुआ शुरू, सितंबर में होगी लॉन्च  होंडा मोटर कंपनी

    लेटेस्ट बाइक्स

    होंडा ने भारत में नई एडवेंचर बाइक का पेंटट फाइल किया, जानिए कैसी होगी  होंडा मोटर कंपनी
    राॅयल एनफील्ड नई जनरेशन बुलेट 350 नए लुक में अगले साल होगी लॉन्च, जानिए खासियत  रॉयल एनफील्ड बाइक
    हार्ले डेविडसन की भारत निर्मित बाइक की पहली झलक सामने आई, जानिए खासियत  हार्ले डेविडसन
    कीवे ने अपनी बाइक्स की कीमतों में की 55,000 रुपये तक की भारी कटौती  कीवे

    दोपहिया वाहन

    TVS ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए भारत में घोषित की पहली रेसिंग चैंपियनशिप  TVS मोटर
    डुकाटी की नई बाइक की टेस्टिंग में दिखी झलक, मिलेंगे ये फीचर्स    डुकाटी
    BMW R1300 GS एडवेंचर बाइक की तस्वीर हुई लीक, जानिए क्या होंगे फीचर्स  BMW मोटरराड
    आइकॉनिक बाइक: कावासाकी बजाज 4S चैंपियन की आरामदायक सवारी ने छोड़ी थी अमिट छाप  बजाज
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025