Page Loader
होंडा ने भारत में नई एडवेंचर बाइक का पेंटट फाइल किया, जानिए कैसी होगी 
होंडा ने भारत में नई एडवेंचर बाइक का डिजाइन पेंटट फाइल किया है (तस्वीर: ट्विटर/@rafiquemuzhaffa)

होंडा ने भारत में नई एडवेंचर बाइक का पेंटट फाइल किया, जानिए कैसी होगी 

Mar 31, 2023
06:53 pm

क्या है खबर?

जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने भारत में एक नई एडवेंचर बाइक का पेंटट फाइल किया है। इसे कंपनी एडवेंचर बाइक XL750 ट्रांसलप के नाम से उतार सकती है। कंपनी की अफ्रीका ट्विन भारत में सफल रही है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह होंडा के लिए एक और किफायती एडवेंचर बाइक की पेशकश हो सकती है। XL750 ट्रांसलप में 5 राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और बाइडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स मिलते हैं।

इंजन 

इस बाइक में मिलता है 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस एरिया 

XL750 ट्रांसलप में CB750 हॉरनेट के सामन इंजन मिलता है। इसमें लिक्विड-कूल्ड, 755cc, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है, 9,500rpm पर 92hp की पावर और 7,250rpm पर 75Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 210mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 21-/18-इंच ट्यूब्ड वायर-स्पोक व्हील और ब्लॉक-पैटर्न टायर इसे दमदार बनाता है। भारत में मिडलवेट एडवेंचर बाइक सेगमेंट में BMW, ट्रायम्फ और डुकाटी जैसे ब्रांडों के आने से होंडा की इस बाइक के आने की संभावना बढ़ गई है।