NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 
    अगली खबर
    होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 
    होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव मिलता है (तस्वीर: एक्स/@HondaCarIndia)

    होंडा एलिवेट एपेक्स एडिशन भारत में हुआ लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Sep 16, 2024
    01:55 pm

    क्या है खबर?

    जापानी कार निर्माता होंडा ने अपनी एलिवेट SUV का एक नया एपेक्स एडिशन लॉन्च किया है। यह मिड-स्पेक V और VX ट्रिम्स पर एक्सेसरी पैकेज के रूप में उपलब्ध है।

    इस पैकेज के साथ एक्सटीरियर और इंटीरियर में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। बाहरी और आंतरिक पैकेज को अलग-अलग चुना जा सकता है।

    त्योहारी सीजन ऑफर के कारण एपेक्स एडिशन पैकेज सीमित संख्या में उपलब्ध होगा। यह गाड़ी हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा से मुकाबला करती है।

    बदलाव 

    एपेक्स एडिशन पैकेज में मिलता है यह बदलाव 

    होंडा एलिवेट के एपेक्स एडिशन में सिल्वर एक्सेंट के साथ आगे-पीछे के बंपर के लिए पियानो ब्लैक गार्निश के साथ ही एक नया पियानो ब्लैक डोर गार्निश दिया है।

    साथ ही फ्रंट फेंडर और टेल गेट पर एपेक्स एडिशन बैजिंग दी गई। SUV के केबिन में एक नया ड्यूल-टोन आइवरी और ब्लैक इंटीरियर कलर थीम मिलता है।

    इसमें डैशबोर्ड और डोर पैड्स पर लेदरेट ट्रिम्स और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ एपेक्स एडिशन-विशिष्ट सीट अपहोल्स्ट्री और कुशन भी मिलते हैं।

    कीमत 

    इतनी है एपेक्स एडिशन की कीमत 

    एपेक्स एडिशन को 1.5-लीटर, i-VTEC, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जो 121ps की पावर 145Nm का टॉर्क पैदा करता है। एपेक्स एडिशन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्टेप CVT गियरबॉक्स के विकल्प उपलब्ध हैं।

    यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 15.31 किमी/लीटर और ऑटोमैटिक के साथ 16.92 किमी/लीटर का माइलेज देती है।

    इसकी कीमत 12.86-15.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। एपेक्स एडिशन इंटीरियर पैकेज की कीमत 10,000 रुपये है, जबकि एक्सटीरियर पैकेज की 5,000 रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    होंडा एलिवेट

    ताज़ा खबरें

    महिंद्रा बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन की कीमत घोषित, जानिए क्या किए हैं बदलाव  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    'हेरा फेरी 3': मुश्किल में फंसे परेश रावल, निर्माताओं ने किया 60 करोड़ रुपये का मुकदमा  परेश रावल
    टाटा सफारी और हैरियर फेसलिफ्ट में मिलेगा पेट्रोल इंजन, जानिए कब देंगी दस्तक  टाटा मोटर्स
    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सिविल जज के लिए 3 साल की वकालत का अभ्यास जरूरी सुप्रीम कोर्ट

    होंडा

    होंडा एलिवेट अब CSD स्टोर्स भी बिक्री के लिए होगी उपलब्ध, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा होंडा एलिवेट
    नई होंडा अमेज त्योहारी सीजन में देगी दस्तक, जानिए क्या होगा बदलाव  होंडा अमेज
    होंडा सिटी समेत कई गाड़ियों पर मिल रही शानदार छूट, जानिए कितनी होगी बचत होंडा एलिवेट
    होंडा एलिवेट का जापान में निर्यात पहुंचा 7,000 के करीब, जानिए भारत में कितनी बिकी होंडा एलिवेट

    होंडा एलिवेट

    होंडा एलिवेट के टॉप वेरिएंट में मिलेगी ADAS तकनीक  होंडा मोटर कंपनी
    होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या मिलने की उम्मीद   होंडा
    होंडा एलिवेट की कीमत का 4 सितंबर को होगा खुलासा, जानिए टॉप वेरिएंट के फीचर्स  होंडा मोटर कंपनी
    होंडा एलिवेट SUV भारत में हुई लॉन्च, शुरूआती कीमत 11 लाख रुपये  होंडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025