होंडा सिटी से लेकर अमेज तक, मिल रही हजारों रुपये की छूट
क्या है खबर?
जापानी कार निर्माता होंडा फरवरी में अपनी सभी कारों पर छूट की पेशकश कर रही है। इसके तहत आप 1.97 लाख रुपये का फायदा उठा सकते हैं। इनमें होंडा सिटी, एलिवेट और अमेज के दोनों जेनरेशन मॉडल शामिल हैं। इस ऑफर के तहत आप नकद छूट, एक्सचेंज या स्क्रैपेज लाभ और लॉयल्टी बोनस का फायदा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इस महीने कंपनी की कारों पर कितनी छूट मिल रही है।
होंडा सिटी
सिटी सेडान पर मिलेगी इतनी छूट
इस महीने आप होंडा सिटी के पेट्रोल वेरिएंट पर 1.28 लाख रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं। इसकी कीमत 12-16.12 लाख रुपये के बीच है। इसमें 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर इंजन (121hp/145Nm) लगा है, जिसे मैनुअल या CVT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। हाइब्रिड वेरिएंट सिटी e:HEV पर 1.97 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है। इसकी कीमत 20 लाख रुपये है। इसमें 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जो 2 इलेक्ट्रिक मोटर्स से जुड़ा है।
होंडा अमेज
अमेज पर होगी 68,000 रुपये तक की बचत
होंडा अमेज के तीसरे जनरेशन मॉडल पर 57,000 रुपये की छूट दी जा रही है, जबकि दूसरी जनरेशन मॉडल पर 68,000 रुपये का फायदा मिलेगा। पुराने मॉडल की कीमत 6.02-7.83 लाख रुपये के बीच है, वहीं पुरानी अमेज की 7.52 लाख से शुरू होकर 10 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा होंडा एलिवेट को 1.48 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसकी कीमत 11.64 लाख रुपये से शुरू होकर 16.20 लाख रुपये तक जाती है।