Loading...
होंडा CB500 रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत
होंडा CB500 रेट्रो लुक में आती है

होंडा CB500 रोडस्टर बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Sep 22, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर ने भारत में अपनी CB500 बाइक को लॉन्च कर दिया है। यह हेरिटेज रोडस्टर 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी और होंडा बिगविंग डीलरशिप के जरिए इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। होंडा CB500 के स्पोक वेरिएंट में क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स मिलते हैं, जबकि टॉप-स्पेक वर्जन में खास रंग और ग्राफिक्स दिए गए हैं। इस मोटरसाइकिल का निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिससे कंपनी को इसकी कीमत कम रखने में मदद मिलेगी।

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है यह बाइक 

रेट्रो-लुक वाली CB500 की स्टाइल लोकप्रिय CB750 से प्रेरित है। इसमें सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), स्लिपर क्लच, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और होंडा रोडसिंक स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं।

इसमें ऑल-LED लाइटिंग और ड्यूल-चैनल ABS के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इसमें खास ट्यूबलेस क्रॉस-स्पोक व्हील्स मिलते हैं, जिससे खरीदारों को पारंपरिक स्पोक-व्हील वाला लुक तो मिलता है, साथ ही ट्यूबलेस टायर्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

इंजन 

खास है बाइक का इंजन 

CB500 की सबसे बड़ी खासियत इसका इंजन है। इसमें एयर और ऑयल कूलिंग वाला बिल्कुल नया 501cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।

यह लगभग 28hp की पावर और 43.3Nm का टॉर्क पैदा करता है। बड़ी क्षमता वाले सिंगल-सिलेंडर इंजन की वजह से CB500 को भारतीय मोटरसाइकिल बाजार में एक अलग पहचान मिलती है।

इस बाइक की कीमत 2.75 लाख रुपये से शुरू होकर 3.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

ADVERTISEMENT