Page Loader
होंडा एक्टिवा EV इसी साल होगा लॉन्च, ICE मॉडल जैसे होंगे फीचर 
होंडा एक्टिवा EV इसी साल के अंत तक दस्तक देगा (तस्वीर: एक्स/@honda2wheelerin)

होंडा एक्टिवा EV इसी साल होगा लॉन्च, ICE मॉडल जैसे होंगे फीचर 

Nov 04, 2024
05:18 pm

क्या है खबर?

दोपहिया वाहन निर्माता होंडा अपने लोकप्रिय एक्टिवा स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इसका प्रदर्शन 110cc ICE दोपहिया वाहन के बराबर होगा। यह एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर से अधिक की रेंज प्रदान कर सकता है और यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 2 होंडा मोबाइल पावर पैक का उपयोग करेगा। यह प्रीमियम स्कूटर होगा, जिसमें इन-व्हीकल इंफोटेनमेंट जैसी उन्नत सुविधा होगी। यह भारत में इसी साल लॉन्च होगा, जबकि अन्य बाजार में अगले साल पेश होगा।

कनेक्टिविटी फीचर 

कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आएगा स्कूटर 

आगामी होंडा एक्टिवा के इलेक्ट्रिक वर्जन का डिजाइन मौजूदा ICE मॉडल के समान ही रहने की उम्मीद है। इसके अलावा इनमें मौजूदा होंडा ICE स्कूटर जैसी कनेक्टिविटी तकनीक मिलेंगी। इसके साथ ही OTA अपडेट भी शामिल किए जाएंगे, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि EV भविष्य में सुरक्षित रहे। 2024 मॉडल में एक नेविगेशन फंक्शन भी होगा, जो उपलब्ध चार्जिंग स्टेशनों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करेगा। इसमें कई कंपोनेंट मौजूदा एक्टिवा स्कूटर से उधार लिए जा सकते हैं।

फीचर 

इन फीचर्स के साथ आएगा एक्टिवा EV

एक्टिवा EV में बैटरी स्वैपिंग तकनीक मिलेगी और यह कई राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल, म्यूजिक प्लेयर स्पीकर, रिमोट अनलॉक, USB चार्जर, डिस्क ब्रेक के साथ आएगा। सस्पेंशन को आरामदायक बनाने के लिए इसमें आगे की तरफ टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक ड्यूल स्प्रिंग सिस्टम दिया जा सकता है। इस स्कूटर में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ डिस्क ब्रेक की सुविधा होगी और कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब होगी।