NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / #NewsBytesExplainer: टाटा मोटर्स की सफल कारों में से एक टियागो की क्या है कहानी? 
    अगली खबर
    #NewsBytesExplainer: टाटा मोटर्स की सफल कारों में से एक टियागो की क्या है कहानी? 
    टाटा टियागो का सफर (तस्वीर: टाटा मोटर्स)

    #NewsBytesExplainer: टाटा मोटर्स की सफल कारों में से एक टियागो की क्या है कहानी? 

    लेखन अविनाश
    Aug 19, 2023
    08:59 pm

    क्या है खबर?

    टाटा टियागो देश में उपलब्ध एक दमदार और किफायती हैचबैक कार है। इसे मारुति सुजुकी सिलेरियो के मुकाबले उतारा गया था।

    एक समय था, जब सुजुकी सिलेरियो की बिक्री इस सेगमेंट में सबसे अधिक होती थी। ऐसे में टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो लॉन्च की और इसकी जबरदस्त बिक्री होने लगी। मात्र एक साल में ही इस गाड़ी की एक लाख यूनिट्स बिक गई थीं।

    आज हम आपके लिए इस दमदार गाड़ी की कहानी लेकर आए हैं।

    लॉन्च

    2016 में लॉन्च हुई थी यह हैचबैक कार 

    टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो हैचबैक कार को सबसे पहले साल 2016 में लॉन्च किया था।

    कंपनी ने इसे टाटा जीका नाम से 2015 में पेश कर दिया था। इस गाड़ी ने देश में टाटा इंडिका को रिप्लेस किया था।

    इसमें 1.2-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया था। अपने दमदार लुक के कारण बेहद कम समय में यह गाड़ी लोगों की पसंदीदा कार बन गई और धीरे-धीरे इसकी बिक्री बढ़ने लगी।

    अपडेट

    कब-कब अपडेट हुई है टाटा टियागो? 

    लॉन्च के बाद से टाटा टियागो को कई बार अपडेट किया गया है। साल 2018 में इसे पहला अपडेट मिला और इस गाड़ी को नए NRG वेरिएंट में लॉन्च किया गया, जो ग्राउंड क्लीयरेंस और डायमेंशन के मामले में पुरानी टियागो से बेहतर थी।

    इसके बाद साल 2021 में इस गाड़ी के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया गया। जनवरी, 2022 ने कंपनी ने इस गाड़ी को फिर अपडेट किया और इसमें CNG इंजन जोड़ा गया।

    बिक्री

    7 साल में बिकी गाड़ी की 5 लाख यूनिट्स 

    पिछले महीने ही टाटा मोटर्स ने देश में टियागो की 5 लाख यूनिट्स की बिक्री का कीर्तिमान स्थापित किया था।

    जुलाई में कंपनी ने इसकी 5 लाखवीं यूनिट को गुजरात के साणंद प्लांट से रोलआउट करते हुए इस उपलब्धि का जश्न मनाया था।

    बता दें कि यह एक बजट सेगमेंट की कार है और ग्राहकों को खूब पसंद आती है। हर महीने इस गाड़ी की लगभग 7,000 से 9,000 यूनिट्स की बिक्री होती है।

    क्रैश टेस्ट

    क्रैश टेस्ट में टाटा टियागो को मिली है 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    टाटा टियागो देश में उपलब्ध एक सुरक्षित हैचबैक कार है और क्रैश टेस्ट में इसे 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

    इसे क्रैश टेस्ट में एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 3-स्टार रेटिंग दी गई है।

    पैदल यात्री सुरक्षा और कमजोर ट्रैक उपयोगकर्ताओं के लिए कार ने अच्छा स्कोर किया है, जिसमें इसे 64.06 प्रतिशत की रेटिंग मिली है। इसमें कई एयरबैग और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    इलेक्ट्रिक मॉडल

    पिछले साल ही इलेक्ट्रिक वेरिएंट में लॉन्च हुई है यह गाड़ी 

    सितंबर, 2022 में कंपनी ने देश में अपनी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक गाड़ी टाटा टियागो EV लॉन्च की थी।

    इस इलेक्ट्रिक कार को दो बैटरी पैक 19.2kWH और 24kWH के विकल्प में उतारा गया है। इन्हें मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है।

    बता दें कि यह कार मात्र एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फुल चार्ज में यह गाड़ी 315 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

    लुक

    कैसा है टाटा टियागो का लुक? 

    टाटा टियागो में स्कल्प्टेड हुड, क्रोम ग्रिल, स्वेप्ट-बैक हेडलाइट्स, चौड़ा एयर वेंट और सिल्वर स्किड प्लेट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके किनारे पर रूफ रेल्स, ब्लैक B-पिलर्स, इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और 15-इंच के अलॉय व्हील्स उपलब्ध हैं।

    इस चार पहिया वाहन के पिछले सिरे पर रैप-अराउंड टेललैंप और विंडो वाइपर भी दिए गए हैं। टाटा के टियागो मॉडल में 2400mm का व्हीलबेस दिया गया है, जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 181mm है।

    इंजन

    पेट्रोल और CNG इंजन के विकल्प में आती है यह गाड़ी

    टाटा टियागो में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसे एक CNG किट के साथ भी जोड़ा गया है। यह इंजन 72hp की पावर और 95Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

    ट्रांसमिशन के लिए इंजन को 5-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ जोड़ा गया है। यह गाड़ी फ्रंट व्हील ड्राइव के साथ आती है और एक लीटर पेट्रोल में करीब 20 किलोमीटर की माइलेज देती है।

    फीचर्स

    टाटा टियागो में मिलते हैं ये फीचर्स

    5-सीटर केबिन वाली इस कार में फीचर के तौर पर सेंटर कंसोल और AC वेंट जैसे फीचर्स मौजूद हैं और इसके केबिन लेदर की सीटें दी गई हैं। टियागो कार में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री के साथ ही मल्टी-फंक्शन पावर स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

    इसके अलावा यह कार वॉइस कंट्रोल फीचर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से भी लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले जैसे फीचर दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या है इस गाड़ी की कीमत? 

    भारतीय बाजार में टाटा टियागो की कीमत 5.59 लाख रुपये से शुरू है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 8.15 लाख रुपये तक जाती है। टियागो EV की कीमत 8.49 लाख रुपये (सभी कीमतें एक्स-शोरूम) से शुरू है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    #NewsBytesExplainer
    टाटा मोटर्स
    टाटा टियागो
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के पिता और बहन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचे, रामलला के करेंगे दर्शन  एलन मस्क
    मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में घोटाला, आधार कार्ड के जरिए कैसे किया फर्जीवाड़ा? मध्य प्रदेश
    बेंगलुरु में RCB की 'ओपन बस परेड' हुई रद्द, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा खिलाड़ियों का सम्मान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    जापान के वैज्ञानिकों ने बनाई समुद्री पानी में घुलने वाली खास प्लास्टिक  जापान

    #NewsBytesExplainer

    #NewsBytesExplainer: मणिपुर पुलिस के असम राइफल्स के खिलाफ FIR करने का पूरा विवाद क्या है? मणिपुर
    #NewsBytesExplainer: 'अगस्त क्रांति' का इतिहास, जिसने लिखी अंग्रेजों के भारत छोड़ने की पटकथा  महात्मा गांधी
    #NewsBytesExplainer: क्या है राहुल गांधी के 'फ्लाइंग किस' देने का मामला, जिस पर खड़ा हुआ विवाद? राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer: डिफ्लेशन क्या है, जिसने चीन में दी दस्तक और यह अर्थव्यवस्था के लिए क्यों खराब? आर्थिक संकट

    टाटा मोटर्स

    टाटा नेक्सन का वेटिंग पीरियड 15 सप्ताह तक पहुंचा, ऑटोमैटिक वेरिएंट की ज्यादा है मांग  टाटा नेक्सन
    टाटा नेक्सन SUV हुई 20,000 रुपये तक महंगी, जानिए किस वेरिएंट पर कितने बढ़े दाम  टाटा नेक्सन
    टाटा टियागो से लेकर सफारी तक, इस महीने से हुई महंगी हुई ये गाड़ियां  टाटा टियागो
    टाटा अल्ट्रोज के 2 नए प्रीमियम वेरिएंट हुए पेश, मिलेगा सनरूफ का फीचर  टाटा अल्ट्रोज

    टाटा टियागो

    28 सितंबर को टाटा लॉन्च करेगी भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार इलेक्ट्रिक वाहन
    10 लाख रुपये की रेंज में इलेक्ट्रिक कारें लेकर आएंगी टाटा समेत ये कंपनियां इलेक्ट्रिक वाहन
    टाटा मोटर्स ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टियागो, कीमत 8.49 लाख रुपये इलेक्ट्रिक वाहन
    क्या दुनिया की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है टाटा टियागो EV? इलेक्ट्रिक वाहन

    कार न्यूज

    लेम्बोर्गिनी 2028 में लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, जानिए कंपनी की योजना   इलेक्ट्रिक कार
    स्कोडा कोडिएक हुई महंगी, जानिए कितनी है नई कीमत  स्कोडा कार
    टाटा हैरियर फेसलिफ्ट SUV अक्टूबर में होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगे बदलाव   टाटा मोटर्स
    सुजुकी मोटर के गुजरात प्लांट को खरीदेगी मारुति सुजुकी, बोर्ड ने दी मंजूरी मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025