LOADING...
फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर का खुलासा, ऐपल के डिजाइन की दिखी झलक
फेरारी लूसे के इंटीरियर का खुलासा किया गया है (तस्वीर: एक्स/@SergiusBarretto)

फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार के इंटीरियर का खुलासा, ऐपल के डिजाइन की दिखी झलक

Feb 10, 2026
12:38 pm

क्या है खबर?

ऐपल ने अपना प्रोजेक्ट टाइटन बंद कर दिया है, जिससे उसकी सेल्फ-ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन सामने ही नहीं आ पाया। अब इसकी झलक फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार में दिखी है, जिसे ऐपल पूर्व डिजाइन प्रमुख जॉनी इवे समेत लवफ्रोम की टीम ने तैयार किया है। लूसे नाम की इस EV के सामने आए इंटीरियर में आईफोन निर्माता से प्रेरित सौंदर्यबोध को आसानी से पहचाना जा सकता है। फेरारी कार को मई, 2026 में पेश किया जाएगा।

डिजाइन 

इंटीरियर को दिया क्लासिक लुक 

फेरारी ने इस कार के लिए रेट्रो और एनालॉग डिजाइन को अपनाया है। केबिन में एनोडाइज्ड एल्युमीनियम और फर्म कॉर्निंग के मजबूत कांच का उपयोग किया है, जो ऐपल के उत्पादों के प्रमुख घटक हैं। इसके अलावा 3-स्पोक वाला स्टीयरिंग व्हील 1950-60 के दशक की फेरारी कारों के लकड़ी के पतले ग्रिप वाले स्टीयरिंग व्हील से प्रेरित है। इसमें इंडिकेटर, वाइपर, क्रूज कंट्रोल, कई फिजिकल बटनों वाले 2 कंट्रोल पॉड और पावरट्रेन सेटिंग को कंट्रोल करने के लिए नॉब है।

डैशबोर्ड 

आईपैड जैसी है टचस्क्रीन

फेरारी ने डैशबोर्ड को पूरी तरह से ढकने वाली टचस्क्रीन नहीं लगाई है। इसके बजाय सामने की तरफ एक बड़े हैंडल से घुमाई जा सकने वाली आईपैड जैसी दिखने वाली 10-इंच की टचस्क्रीन दी है। नीचे की तरफ मीडिया और क्लाइमेट कंट्रोल के लिए टॉगल स्विच दिए गए हैं, जबकि ऊपर की तरफ फिजिकल डायल और डिजिटल डिस्प्ले वाली घड़ी है। इसके अलावा 12.5-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो काले आवरण में बंद 3 एनालॉग डायल जैसा दिखता है।

Advertisement

फीचर 

इन सुविधाओं से लैस है इंटीरियर 

सेंटर कंसोल का फ्लोटिंग डिजाइन है, जो चमड़े और कांच के मिश्रण से बना है। इसमें ड्राइव सेलेक्टर के लिए कांच से बना छोटा-सा नॉब है। लॉन्च कंट्रोल सिस्टम को हेलीकॉप्टर की तरह ड्राइवर के सिर के ऊपर स्थित एक ग्रिप को नीचे खींचकर सक्रिय किया जाता है। इंटीरियर में 2 स्टोरेज कंपार्टमेंट, 2 कप होल्डर, बूट ऑपरेशन, सेंट्रल लॉकिंग के लिए फिजिकल बटन, चारों खिड़कियों के लिए स्विच और पीछे के यात्रियों के लिए एक टचस्क्रीन भी है।

Advertisement