NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या मिलने की उम्मीद  
    अगली खबर
    होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या मिलने की उम्मीद  
    होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम (तस्वीर: होंडा)

    होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर चल रहा काम, जानिए इसमें क्या मिलने की उम्मीद  

    लेखन अविनाश
    Aug 28, 2023
    06:51 pm

    क्या है खबर?

    इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कदम रखने के लिए होंडा जल्द ही एक नई इलेक्ट्रिक गाड़ी होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक लॉन्च कर सकती है। वर्तमान में कंपनी इस गाड़ी पर काम कर रही है और इसे 2025 में देश में लॉन्च किया जा सकता है।

    जानकारी के अनुसार, इसे मौजूदा एलिवेट के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया जाएगा। फुल चार्ज में यह गाड़ी करीब 400 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    आइये इस गाड़ी के फीचर्स जानते हैं।

    लुक

    ICE मॉडल जैसा होगा एलिवेट इलेक्ट्रिक का लुक 

    होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक कार को मौजूदा मॉडल की तरह ही बॉक्सी लुक मिल सकता है। इस कार की लंबाई 4.31 मीटर और चौड़ाई 1.71 मीटर होगी।

    इसमें सामने हेक्सागोनल ब्लैक-आउट क्लोज्ड ग्रिल और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ चौकोर हेडलैंप मिल सकते हैं।

    एलिवेट इलेक्ट्रिक SUV में रैपराउंड टेललैंप्स, चौड़े टेलगेट और ब्लैक क्लैडिंग के साथ स्पोर्टियर बंपर भी मिलेंगे। इसके किनारों पर इंडिकेटर-माउंटेड ORVMs, 17-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और रूफ-माउंटेड एंटीना भी मिलेगा।

    पावरट्रेन

    2 पावरट्रेन के विकल्प में आ सकती है यह गाड़ी 

    जानकारी के अनुसार, होंडा अपनी एलिवेट इलेक्ट्रिक को 'e' बैजिंग के साथ उतारेगी। कंपनी इसमें 35.5kWh बैटरी पैक का इस्तेमाल कर सकती है, जो 222 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक एलिवेट में एक पावरफुल बैटरी पैक का भी इस्तेमाल कर सकती है, जो 134bhp की पावर जनरेट करने में सक्षम होगी। यह सेटअप करीब 400 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम होगी।

    उम्मीद है कि कंपनी इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक भी जोड़ सकती है।

    फीचर्स

    होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक में मिलेगा 5-सीटर केबिन 

    आगामी SUV होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक का केबिन काफी प्रीमियम होगा। इसमें फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाला बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और लेदर अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    साथ ही इसमें ड्यूलटोन डैशबोर्ड के साथ आरामदायक 5-सीटर केबिन भी मिलेगा। यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए इसमें कई एयरबैग, ADAS तकनीक, हिल असिस्ट और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे।

    जानकारी

    क्या होगी इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत? 

    देश में होंडा एलिवेट के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी इसके लॉन्च के समय ही दी जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत करीब 25 से 30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    होंडा एलिवेट इलेक्ट्रिक एक B-सेगमेंट की गाड़ी होगी। यह देश में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध टाटा नेक्सन EV मैक्स से मुकाबला करेगी, जो 453 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

    इसके अलावा एलिवेट इलेक्ट्रिक महिंद्रा XUV400 और MG ZS EV को टक्कर देगी।

    इस सेगमेंट में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए महिंद्रा अपनी BE.05, टाटा मोटर्स अपनी कर्व और हुंडई अपनी क्रेटा इलेक्ट्रिक लॉन्च करने वाली है। ये गाड़ियां भी एलिवेट इलेक्ट्रिक से मुकाबला करेंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    होंडा
    होंडा एलिवेट
    आगामी SUV
    इलेक्ट्रिक कार

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने नकली विमानों के जरिए पाकिस्तान को कैसे दिया चकमा? पाकिस्तान समाचार
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली
    IPL 2025: RR बनाम PBKS मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन से राज कर रही 'रेड 2', तीसरे शुक्रवार भी बजा डंका अजय देवगन

    होंडा

    होंडा ने 13 लाख से अधिक गाड़ियों के लिए रिकॉल किया जारी, जानिए क्या है कारण  कार न्यूज
    आइकॉनिक कार: होंडा अकॉर्ड लग्जरी फीचर्स में देती थी दूसरी कारों को कड़ी टक्कर  होंडा की कारें
    नई होंडा CB300R स्ट्रीट बाइक से उठा पर्दा, साल के अंत तक भारत में देगी दस्तक  लेटेस्ट बाइक
     BMW G 310 R की तुलना में कितनी बेहतर है 2023 होंडा CB300R? यहां जानिए   बाइक्स की तुलना

    होंडा एलिवेट

    होंडा एलिवेट इन फीचर्स के साथ जून में होगी लॉन्च, हुंडई क्रेटा को देगी टक्कर   ऑटोमोबाइल
    होंडा एलिवेट जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, इन SUVs से करेगी मुकाबला   होंडा
    मारुति सुजुकी जिम्नी से लेकर हुंडई एक्सटर तक, जून में देश में लॉन्च होंगी ये गाड़ियां   ऑटोमोबाइल
    होंडा एलिवेट 6 जून को होगी लॉन्च, जानिए इस SUV के टॉप फीचर्स और अनुमानित कीमत   आगामी SUV

    आगामी SUV

    मारुति सुजुकी इनविक्टो से लेकर सफारी फेसलिफ्ट तक, देश में जल्द लॉन्च होंगी ये MPVs ऑटोमोबाइल
    फॉक्सवैगन लेकर आ रही एक नई 7-सीटर गाड़ी टेरॉन, जानिए इसमें क्या कुछ मिलेगा  फॉक्सवैगन की कारें
    रेनो राफेल कूपे से उठा पर्दा, इन फीचर्स के साथ अगले साल देगी दस्तक   रेनो की कारें
    टाटा कर्व से लेकर महिंद्रा BE.05, कूपे लुक में देश में जल्द आएंगी ये गाड़ियां  ऑटोमोबाइल

    इलेक्ट्रिक कार

    वोल्वो C40 रिचार्ज 4 सितंबर को होगी लॉन्च, जानिए इसमें क्या मिलेगा  वोल्वो
    MG कॉमेट EV का स्पेशल गेमर एडिशन लॉन्च, मौजूदा से 65,000 रुपये ज्यादा है कीमत  MG मोटर्स
    2031 तक प्रति वर्ष 15 लाख इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल बनाएगी मारुति, जानिए कंपनी की योजना   मारुति सुजुकी
    इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री के लिए अलग डीलरशिप खोलेगी टाटा, जानिए क्या है योजना  टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025