
सिट्रॉन C3 का भारत से अफ्रीका-आसियान के लिए शुरू हुआ निर्यात, कारों का पहला बेड़ा रवाना
क्या है खबर?
सिट्रॉन ने भारत से अपनी C3 क्रॉसओवर का अफ्रीका और आसियान देशों के लिए निर्यात शुरू कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में C3 कारों का पहला बेड़ा कामराजर पोर्ट से रवाना किया था।
सिट्रॉन C3 को देश में जुलाई, 2022 में 5.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में पेश किया गया था।
इसे अब BS6 स्टेज II और OBD2 मानकों को पूरा करने के लिए अपडेट किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 6.16 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है।
इंजन
CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी है सिट्रॉन C3
C3 क्रॉसओवर CMP मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
यह दो इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें एक 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 5,750rpm पर 81bhp की पावर और 3,750rpm पर 115Nm का अधिकतम टाॅर्क पैदा करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
दूसरा 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल पाटवट्रेन है, जो 5,500rpm पर 108bhp की पावर और 1,750rpm पर 190Nm का टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसे 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।