NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इलेक्ट्रिक वाहन
    दोपहिया वाहन
    लेटेस्ट कार
    लेटेस्ट बाइक्स
    ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / डुकाटी करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी 9 नई बाइक्स
    ऑटो

    डुकाटी करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी 9 नई बाइक्स

    डुकाटी करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी 9 नई बाइक्स
    लेखन अविनाश
    Jan 04, 2023, 11:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    डुकाटी करेगी अपने पोर्टफोलियो का विस्तार, जल्द लॉन्च करेगी 9 नई बाइक्स
    भारत में जल्द ही नौ बाइक्स लॉन्च करेगी डुकाटी (तस्वीर: डुकाटी)

    इटली की वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी भारतीय बाजार में उपलब्ध अपने पोर्टफोलियो का विस्तार करने वाली है। जानकारी के अनुसार, कंपनी जल्द ही 9 बाइक्स देश में उतारेगी। इनमें से कुछ बाइक्स एकदम नई होंगी, वहीं कुछ बाइक्स में कॉस्मेटिक अपडेट किया जा सकता है। कंपनी इन बाइक्स को एक के बाद आने वाले कुछ महिनों में लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी की तरफ से इनकी कोई भी आधिकारिक लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है।

    डुकाटी पैनिगेल V4 R: कीमत करीब 70 लाख रुपये

    रिपोर्ट्स की मानें तो डुकाटी सबसे अपने अपनी डुकाटी पैनिगेल V4 R देश में उतारने वाली है। यह कंपनी की सबसे शक्तिशाली और रेसिंग ट्रैक आधारित मोटरसाइकिल है। कंपनी ने इसे मौजूदा मॉडल से बेहतर बनाने के लिये कई तरह के बदलाव किये हैं। अब इसके डिजाइन के साथ-साथ राइड कम्फर्ट और हैंडलिंग में भी सुधार किया गया है। बाइक में 998cc का डेस्मोसेडिसी स्ट्रैडेल इंजन मिलेगा, जो 240.5hp की पावर और 118Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    2023 स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 SP2

    कंपनी ने हाल ही में अपनी 2023 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 SP2 को पेश किया था। इनमें 5.0-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर उपलब्ध है और ये 17-इंच के अलॉय-व्हील्स से लैस हैं। बता दें कि सेगमेंट में इन बाइक्स को पेनीगेल V4 मॉडल से नीचे रखा जाएगा और इनमें कई इलेक्ट्रॉनिक राइडिंग मोड्स के साथ हेड-टर्निंग स्पोर्टी लुक दिया गया है। इन दोनों वेरिएंट में 1103cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 208hp का पावर जनरेट करता है।

    मल्टीस्ट्राडा V4 रैली

    पिछले साल कंपनी ने डुकाटी मल्टीस्ट्राडा V4 रैली मोटरसाइकिल के नये अपडेटेड मॉडल से पर्दा उठाया था। यह ADV लाइन-अप में मैजूद एक ऑफ-रोड मोटरसाइकिल है। यह मोटरसाइकिल इलेक्ट्रॉनिक रूप से अडजस्टेबल 'डुकाटी स्काईहुक' सस्पेंशन सेटअप से लैस है जिसमें दोनों सिरों पर 200mm की दूरी होती है। मौजूदा समय में यह बाइक तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। अब कंपनी इस बाइक को कई नये अपडेट्स के साथ लेकर आ रही है।

    डुकाटी डियावेल

    डुकाटी इस समय अपने डियावेल मॉडल पर भी काम कर रही है। इसमें 1262cc का L-ट्विन लिक्विड-कूल्ड इंजन है। इसके पीक पावर में पहले मॉडल की तुलना में 4hp की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह 160hp की पावर जनरेट करेगा, लेकिन पीक टॉर्क का आंकड़ा लगभग 2Nm कम हो गया है। इस तरह 2,100rpm पर 127Nm टार्क जनरेट करता है। डुकाटी की मानें तो इससे राइडिंग करने की क्षमता में सुधार होता है। इसमें 6-स्पीड का गियरबॉक्स भी मिलेगा।

    इन नए मॉडलों पर भी चल रहा काम

    HT ऑटो की मानें तो वर्तमान में डुकाटी एक नई डुकाटी स्क्रैम्बलर 1100 2G बाइक भी देश में लॉन्च करने वाली है। इसे फुल थ्रोटल और नाइटशिफ्ट 2G वेरिएंट में लॉन्च किया जायेगा और इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं प्रीमियम बाइक्स सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए कंपनी डुकाटी मॉन्स्टर S बाइक भी भारत में उतारने वाली है। इसमें 937cc वाले पावरफुल टेस्टास्ट्रेटा L-ट्विन इंजन को जोड़ा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    डुकाटी
    डुकाटी पैनिगेल V 4
    डुकाटी मॉन्स्टर

    ताज़ा खबरें

    रात के समय चमकते हैं दुनिया के ये 5 समुद्र तट, नजारा कर देगा मंत्रमुग्ध पर्यटन
    भारत में ADAS तकनीक के साथ खरीदी जा सकती हैं ये 6 बेहतरीन गाड़ियां  महिंद्रा XUV700
    शाकिब अल हसन टी-20 क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने के हैं करीब, जानिए उनके आंकड़े  शाकिब अल हसन
    IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी अपने नाम कर सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड  इंडियन प्रीमियर लीग

    डुकाटी

    होंडा एक्टिवा स्मार्ट से लेकर डुकाटी मॉन्स्टर तक, अप्रैल में लॉन्च होंगे ये दोपहिया वाहन  दोपहिया वाहन
    डुकाटी सुपरस्पोर्ट्स 950 की तुलना में कितनी दमदार है नई सुजुकी हायाबुसा? यहां जानिए  सुजुकी
    क्या ट्रायम्फ रॉकेट-3 को टक्कर दे पायेगी 2023 डियावेल V4? पढ़िए इनमें तुलना बाइक्स की तुलना
    2023 स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 SP2 सुपरबाइक्स से उठा पर्दा, इन फीचर्स से होंगी लैस लेटेस्ट बाइक

    डुकाटी पैनिगेल V 4

    डुकाटी पैनिगेल V4 R हुई लॉन्च, 241hp की पावर रखती है यह सुपरबाइक डुकाटी
    नई डुकाटी पैनिगेल V4 ने भारत में दी दस्तक, मिलेंगे ट्रैक्शन कंट्रोल सहित कई धांसू फीचर्स डुकाटी
    कावासाकी निंजा से लेकर डुकाटी तक, ये हैं दुनिया की पांच सबसे तेज रफ्तार वाली बाइक्स ऑटोमोबाइल
    सामने आई लिमिटेड एडिशन डुकाटी XDiavel बाइक, सिर्फ 500 यूनिट्स ही बनेंगी डुकाटी

    डुकाटी मॉन्स्टर

    नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की बना रहे योजना? भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं ये अच्छे विकल्प कावासाकी
    डुकाटी वर्ल्ड प्रीमियर 2023 में मल्टीस्ट्राडा V4 रैली से उठा पर्दा, अगले साल आएगी भारत डुकाटी
    डुकाटी मॉन्स्टर SP टूरर बाइक से उठा पर्दा, 937cc इंजन के साथ जल्द देगी दस्तक डुकाटी
    2021 डुकाटी मॉन्स्टर की बुकिंग शुरू, जल्द लॉन्च होगी बाइक भारत की खबरें

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023