Loading...
डुकाटी मॉन्स्टर नए अवतार में लॉन्च, जानिए क्या किया बदलाव
नई डुकाटी मॉन्स्टर के लुक में बदलाव किया गया है

डुकाटी मॉन्स्टर नए अवतार में लॉन्च, जानिए क्या किया बदलाव

Aug 10, 2026
05:04 pm

क्या है खबर?

इतालवी प्रीमियम बाइक निर्माता डुकाटी ने भारत में 5वीं जेनरेशन की मॉन्स्टर बाइक लॉन्च की है। इसे 2 वेरिएंट- मॉन्स्टर और मॉन्स्टर प्लस में पेश किया गया है। 2026 डुकाटी मॉन्स्टर ने प्रतिष्ठित 'रेड डॉट डिजाइन अवार्ड भी जीता है। इसे यहां डुकाटी रेड, आइसबर्ग व्हाइट और स्पोर्ट लिवरी रंगों में पेश किया गया है। मॉन्स्टर प्लस वेरिएंट में सामने की तरफ एक फ्लाईस्क्रीन और पीछे की तरफ पिलियन सीट का काउल जैसी सुविधाएं अतिरिक्त हैं।

लुक 

कैसा है बाइक का लुक?

2026 मॉन्स्टर में 'बाइसन-बैक' जैसा नया फ्यूल टैंक डिजाइन देखने को मिलता है, जो इसे मस्कुलर और आक्रामक लुक देता है।

इसके अलावा, नए डिजाइन किए गए साइड बॉडी पैनल, ज्यादा बोल्ड मॉन्स्टर बैज और नया ट्विन एग्जॉस्ट सेटअप भी इसकी खास बातें हैं।

5वीं जनरेशन मॉडल में नया LED हेडलाइट सेटअप देखने को मिलता है, जिसे थोड़े नए डिजाइन और नए LED DRL सिग्नेचर के साथ अपडेट किया गया है। इस बाइक में मोनोकोक चेसिस का इस्तेमाल किया है।

हार्डवेयर 

ऐसे हैं नई मॉन्स्टर के मैकेनिकल पार्ट

नई डुकाटी मॉन्स्टर में दोनों सिरों पर शोवा के सस्पेंशन पार्ट्स लगे हैं और ब्रेकिंग के लिए M4.32 रेडियल कैलिपर्स के साथ ब्रेम्बो का हार्डवेयर है, जो ड्यूल 320mm डिस्क सेटअप पर काम करता है।

सड़क पर पकड़ बनाने के लिए इसमें पिरेली डियाब्लो रोसो IV टायर दिए गए हैं।

सीट की ऊंचाई 5mm कम होकर 815mm हो गई है और कर्ब वेट (बिना फ्यूल के) 4 किलोग्राम कम होकर 175 किलोग्राम हो गया है।

ADVERTISEMENT

फीचर्स 

पहली बार मिली यह सुविधा 

पहली बार बाइक में 'कीलेस गो' फीचर के साथ बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और क्रूज कंट्रोल स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

इस पैकेज में 6-एक्सिस IMU शामिल है और राइडर की मदद के लिए सबसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स में कॉर्नरिंग ABS, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेकिंग कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल शामिल हैं।

इसमें 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 4 राइडिंग मोड्स भी खास हैं। यह 890cc V2 इंजन (111PS/91.1Nm) और 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

ADVERTISEMENT