Loading...
E20 का विरोध: दिल्ली की टैक्सी-ट्रांसपोर्ट यूनियन 4 अगस्त को संसद तक निकालेगी विरोध मार्च
E20 के विरोध में 4 अगस्त को टैक्सी-ट्रांसपोर्ट यूनियन प्रदर्शन करेंगी

E20 का विरोध: दिल्ली की टैक्सी-ट्रांसपोर्ट यूनियन 4 अगस्त को संसद तक निकालेगी विरोध मार्च

Jul 27, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल लागू करने के विरोध में 4 अगस्त को संसद तक विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने E20 ईंधन के इस्तेमाल को लेकर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और वाहन मालिकों की चिंताओं पर बात की। उन्होंने कहा कि कई ट्रांसपोर्टर्स ने ईंधन की दक्षता, रखरखाव के खर्च और वाहन के प्रदर्शन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी है।

चिंता 

E20 को लेकर मिल रही ये शिकायतें

सम्राट ने कहा, "देश के अलग-अलग हिस्सों से ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स और गाड़ी मालिकों ने बताया है कि E20 फ्यूल के इस्तेमाल के बाद गाड़ियों की माइलेज कम हो गई है, मरम्मत का खर्च बढ़ गया है और इंजन की परफॉर्मेंस को लेकर भी चिंताएं हैं।"

आगे कहा कि 2015 से पहले बनी कई गाड़ियां 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के हिसाब से नहीं बनी हैं। असल में, इस तरह का फ्यूल नए मॉडल की गाड़ियों के लिए ही सही है।

मांग 

क्या है एसोसिएशन की मांग?

एसोसिएशन ने कहा कि उनके विरोध मार्च का मकसद इथेनॉल ब्लेंडिंग पॉलिसी की स्वतंत्र वैज्ञानिक समीक्षा की मांग करना होगा।

उन्होंने कहा कि इस समीक्षा में वाहन मालिकों, उपभोक्ताओं, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स, ऑटोमोबाइल कंपनियों और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए।

संगठन ने दूसरी टैक्सी और ट्रक यूनियनों से विरोध मार्च में शामिल होने की अपील की है और उम्मीद है कि हजारों कैब और ट्रक ड्राइवर इसमें हिस्सा लेंगे और इसे पूरी तरह से गैर-राजनीतिक प्रदर्शन बताया।

ADVERTISEMENT