LOADING...
कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने के ये तरीके हैं खतरनाक, हो सकते हैं जोखिम
कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने की मद्रा सही नहीं होने पर कई शारीरिक परेशानी हो सकती हैं

कार की ड्राइविंग सीट पर बैठने के ये तरीके हैं खतरनाक, हो सकते हैं जोखिम

Feb 24, 2026
08:41 pm

क्या है खबर?

कार चलाने के लिए बेहतर ड्राइविंग कौशल होना तो जरूरी ही है साथ ही आपका सीट पर बैठने का तरीका भी मायने रखता है। गाड़ी चलाते हुए बैठने के तरीके भी कई लोगों की ओर से लापरवाही की जाती है। इसके कारण हादसे के समय ज्‍यादा गंभीर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि कार चलाते हुए किस तरह से बैठें। आइये जानते हैं सीट पर बैठने की कौनसी स्थिति खतरनाक होती है।

नुकसान 

गलत मुद्रा में ड्राइविंग करने के नुकसान

अगर, कार चलाते समय आपकी गर्दन, कंधे, ऊपरी पीठ और कमर के नीचे का पिछला हिस्सा झुका हुआ है तो समझ जाएं कि आपकी कुर्सी पर बैठने की मुद्रा ठीक नहीं है। इस तरह से लगातार गाड़ी चलाने से सिरदर्द, पीठ दर्द और अन्य गंभीर शारीरिक समस्याएं और थकान पैदा होती है। स्टीयरिंग व्हील पर झुककर बैठना या सीट पर धंसकर बैठना भी खतरनाक होता है, जिससे अचानक से ब्रेक लगाने पर छाती स्टीयरिंग व्हील से टकरा सकती है।

सही तरीका 

इन बातों का रखें ध्यान 

इन परेशानियों से बचने के लिए स्‍टेयरिंग से हमेशा 10-इंच के आस-पास की दूरी रखी जाए तो इससे कार चलाने में आसानी तो होती ही है साथ ही सुरक्षा भी मिलती है। लोअर बैक को अच्‍छी तरह से सीट के पास रखने से आपको ज्‍यादा बेहतर लंबर सपोर्ट मिलेगा और ज्‍यादा समय तक बैठने में आसानी होगी। पैडल दबाते समय घुटनों का 120 डिग्री के आस-पास मुड़ना जरूरी होता है। इससे ब्रेक और क्लच का प्रयोग सुविधाजनक होता है।

Advertisement