NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / क्रूजर सेगमेंट में लोकप्रिय हैं रॉयल एनफील्ड की क्लासिक और मीटियोर 350, किसमें ज्यादा फीचर्स?
    अगली खबर
    क्रूजर सेगमेंट में लोकप्रिय हैं रॉयल एनफील्ड की क्लासिक और मीटियोर 350, किसमें ज्यादा फीचर्स?

    क्रूजर सेगमेंट में लोकप्रिय हैं रॉयल एनफील्ड की क्लासिक और मीटियोर 350, किसमें ज्यादा फीचर्स?

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 18, 2021
    07:30 pm

    क्या है खबर?

    क्रूजर सेगमेंट में अपने फीचर्स और दमदार इंजन के साथ रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 और मीटियोर 350 धमाल मचा रही हैं।

    ये न सिर्फ इस सेगमेंट की टॉप बाइक्स हैं बल्कि कंपनी की भी लोकप्रिय बाइक्स में हैं।

    रॉयल एनफील्ड और क्रूजर सेगमेंट की धांसू बाइक खरीदने वालों को इन दोनों के बीच काफी कन्फ्यूजन होता है। इनकी कीमत में ज्यादा अंतर नहीं हैं।

    इन दोनों के बीच के तुलना करने के लिए नीचे सभी फीचर्स पढ़ें।

    क्रूजर बाइक्स

    कैसी होती हैं क्रूजर बाइक्स?

    जानकारी के लिए बता दें कि क्रूजर बाइक्स आम बाइक्स से दिखने में काफी अलग और आकर्षक होती हैं। युवा इस प्रकार की बाइक्स को काफी पसंद करते हैं।

    क्रूजर बाइक्स अन्य की तुलना में लंबी और चौड़ी होती हैं। इसके डिजाइन के कारण राइडर को एक आरामदायक राइडिंग का अनुभव मिलता है। इनसे लंबी यात्रा करने पर भी बैक पेन की समस्या नहीं आती है।

    परफॉर्मेंस के मामले में भी ये अन्य बाइक्स से अच्छी होती हैं।

    डाइमेंशन्स

    डाइमेंशन्स में है कितना अंतर?

    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की लम्बाई 2,160mm, चौड़ाई 790mm और ऊंचाई 1,090mm है। इसका व्हीलबेस 1,390mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 135mm है। इसका वजन 195 किलोग्राम और फ्यूल कैपेसिटी 13.5 लीटर है।

    वहीं, रॉयल एनफील्ड मीटियोर 350 की लम्बाई इससे कम 2,140mm, चौड़ाई 845mm और ऊंचाई 1,140mm है। साथ ही व्हीलबेस इससे ज्यादा 1,400mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है। यह वजन में उससे हल्की 191 किलोग्राम की है और इसके फ्यूल टैंक में उससे ज्यादा 15 लीटर फ्यूल आता है।

    जानकारी

    लाइटिंग के लिए मिलते हैं ये फीचर्स

    क्लासिक 350 में हैलोजन हेडलाइट, बल्ब टेललाइट और बल्ब टर्न सिग्नल लैंप दिए गए हैं। वहीं, मीटियोर 350 में LED हेडलाइट, LED टेल लाइट्स के साथ-साथ LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) लगाई गई हैं। इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा भी दी गई है।

    फीचर्स

    किसका इंजन है ज्यादा दमदार?

    रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 346cc का दमदार इंजन दिया गया है, जो 5,250rpm पर 19.36bhp की अधिकतम पावर के साथ 4,000rpm पर 28Nm का टॉर्क देता है। साथ ही पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा होता है।

    मीटियोर 350 में BS6 कंप्लायंट 349cc का इंजन मिलता है। यह 6,100rpm 20.4bhp की पावर के साथ-साथ 4,000rpm पर 27Nm का टॉर्क देता है। यह भी पांच स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

    जानकारी

    कैसा है माइलेज?

    माइलेज के नजरिये से दोनों बाइक्स अच्छी हैं। इनका माइलेज लगभग समान है। रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 35-37 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। साथ ही जानकारी के अनुसार, मीटियोर 350 भी 35 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए किसमें मिलते हैं ज्यादा फीचर्स?

    इन दोनों बाइक्स में कंपनी ने राइडर की सुरक्षा के लिए कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

    क्लासिक और मीटियोर 350 में डुअल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) दिया गया है।

    क्लासिक 350 में आगे 280mm के डिस्क ब्रेक के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे की ओर 240mm के डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं।

    मीटियोर 350 में आगे की तरफ 300mm के डिस्क ब्रेक के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे 270mm के डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

    जानकारी

    कीमत में है कितना अंतर?

    कीमत को देखें तो क्लासिक 350, मीटियोर 350 से सस्ती है। इसकी कीमत 1.80-1.98 लाख रुपये के बीच में है। मीटियोर 350 भारत में 1.84-1.99 लाख रुपये के बीच में बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये सभी कीमतें एक्स शोरुम की हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रॉयल एनफील्ड बाइक
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान
    अरुणाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद वाहन के खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत अरुणाचल प्रदेश

    रॉयल एनफील्ड बाइक

    जावा ने पेश किए 3 नए मॉडल, रॉयल एनफील्ड को मिलेगी चुनौती महिंद्रा एंड महिंद्रा
    सैमसंग लेकर आया 1.5 लाख रुपये वाला फोल्डेबल फोन, इतने में कर सकते हैं ये काम सैमसंग
    रॉयल एनफील्ड ला रही है दो स्पेशल एडिशन बाइक, जानिये संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन मोटरसाइकिल
    लॉकडाउन हटने के बाद लॉन्च होंगी ये शानदार बाइक्स, सभी कर रहे इंतजार भारत की खबरें

    ऑटोमोबाइल

    नया वाहन खरीदने पर महिंद्रा के शोरुम पर स्क्रैप करें पुराना, नहीं जाना होगा स्क्रैपिंग एजेंसी नितिन गडकरी
    भारत में लॉन्च हुई 2021 BMW 6 सीरीज GT, मिल रहे तीन इंजन ऑप्शन्स भारत की खबरें
    अप्रैल में टाटा की ये कारें खरीदकर बचाएं अपने पैसे, मिल रहा डिस्काउंट मारुति सुजुकी
    पिछले महीने हैचबैक सेगमेंट में स्विफ्ट बिकी खूब, टॉप 10 में छह कारें मारुति सुजुकी की मारुति सुजुकी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025