NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / हीरो की सबसे सस्ती बाइक्स HF 100 और डीलक्स के बीच क्या है अंतर? जानें फीचर्स
    अगली खबर
    हीरो की सबसे सस्ती बाइक्स HF 100 और डीलक्स के बीच क्या है अंतर? जानें फीचर्स

    हीरो की सबसे सस्ती बाइक्स HF 100 और डीलक्स के बीच क्या है अंतर? जानें फीचर्स

    लेखन मोना दीक्षित
    Apr 17, 2021
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में देश में अपनी सबसे सस्ती और नई कम्यूटर बाइक HF 100 लॉन्च की है। यह कंपनी की दूसरी सबसे सस्ती बाइक HF डीलक्स के लगभग समान है।

    HF 100 को शानदार लुक और एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें एलॉय और ट्यूबलेस व्हील्स जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

    यह HF डीलक्स से किस प्रकार अलग है और इनमें से कौन सी बेहतर है, यह जानने के लिए नीचे पढ़ें।

    डाइमेंशन्स

    क्या है डाइमेंशन्स?

    अगर डाइमेंशन्स को देखें तो दोनों बाइक्स की लम्बाई एक समान 1,965mm, चौड़ाई 720mm, ऊंचाई 1,045mm है।

    वहीं, इनका व्हीलबेस भी समान 1,235mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है। हालांकि, HF 100 का फ्यूल टैंक HF डीलक्स से छोटा 9.1 लीटर का है। HF डीलक्स के फ्यूल टैंक में 9.6 लीटर फ्यूल आ सकता है।

    इसके अलावा वजन में भी HF 10, डीलक्स से हल्की 110 किलोग्राम की है। वहीं, HF डीलक्स का वजन 112 किलोग्राम है।

    फीचर्स

    बाइक्स में दिए गए ये फीचर्स

    अगर इन दोनों बाइक्स के बेस मॉडल की बात करें तो दोनों ही किक स्टार्ट और ड्रम ब्रेक के साथ आती हैं।

    हालांकि, HF 100 में कंपनी ने एलॉय और ट्यूबलेस व्हील जबकि डीलक्स के बेस मॉडल में स्पोक व्हील लगाए हैं।

    वहीं, डीलक्स के टॉप मॉडल्स में एलॉय व्हील के साथ-साथ सेल्फ स्टार्ट की सुविधा भी मिलती है।

    इनके अलावा दोनों बाइक्स में हैलोजन हेडलाइट, टेललाइट और टर्न सिग्नल लैंप दिए गए हैं।

    जानकारी

    इन सेफ्टी फीचर्स से लैस हैं बाइक्स

    राइडर की सुरक्षा के लिए हीरो की इन दोनों सस्ती बाइक्स के आगे और पीछे दोनों पहियों पर 130-130mm के ड्रम ब्रेक लगाए गए हैं। साथ ही आगे टेलीस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक अवशोबर्स और पीछे की तरफ दो तरह से एडजस्टेबल शॉक अवशोबर्स लगे हैं।

    इंजन

    इंजन के मामले में नहीं है कोई अंतर

    कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में एक समान इंजन दिया है। इनमें 97.2cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 8.36bhp की पावर के साथ-साथ 8.05Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। साथ ही यह इंजन चार स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ होता है।

    इंजन समान होने के कारण ये दोनों बाइक्स लगभग बराबार 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती हैं।

    माइलेज और इंजन के मामले में इनमें कोई फर्क नहीं है।

    जानकारी

    कीमत में है कितना अंतर?

    अब अगर इनकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने HF 100 को HF डीलक्स से कम कीमत में उतारा है। HF 100 की कीमत 49,400 रुपये और HF डीलक्स की कीमत 52,482 रुपये से शुरू है और टॉप मॉडल की कीमत 61,222 रुपये है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    ऑटोमोबाइल

    हीरो ने लगभग 3,600 रुपये तक बढ़ाई अपने दोपहिया वाहनों की कीमतें, जानें सबके नए दाम रॉयल एनफील्ड बाइक
    दमदार इंजन के साथ भारत में लॉन्च हुई सिट्रॉन C5 एयरक्रॉस, जानें कीमत और फीचर्स भारत की खबरें
    नया वाहन खरीदने पर महिंद्रा के शोरुम पर स्क्रैप करें पुराना, नहीं जाना होगा स्क्रैपिंग एजेंसी नितिन गडकरी
    भारत में लॉन्च हुई 2021 BMW 6 सीरीज GT, मिल रहे तीन इंजन ऑप्शन्स भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025