NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / 2021 ​​TVS अपाचे RTR 160 और होंडा X-ब्लेड में से किसका इंजन और माइलेज है बेहतर?
    अगली खबर
    2021 ​​TVS अपाचे RTR 160 और होंडा X-ब्लेड में से किसका इंजन और माइलेज है बेहतर?

    2021 ​​TVS अपाचे RTR 160 और होंडा X-ब्लेड में से किसका इंजन और माइलेज है बेहतर?

    लेखन मोना दीक्षित
    Mar 31, 2021
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    TVS ने हाल ही में अपाचे RTR 160 4V का 2021 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इसे दो वेरिएंट्स और तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है।

    इसका मुकाबला होंडा की X-ब्लेड से हो रहा है। नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की इच्छा रखने वाले इन दोनों में से किसी एक को चुनने में कन्फ्यूज हो रहे हैं।

    उनकी इस उलझन को सुलझाने के लिए हमने यहां दोनों बाइक्स के माइलेज और इंजन आदि के बारे में बताया है।

    डाइमेंशन्स

    डाइमेंशन्स में कौन सी है बेहतर?

    डाइमेंशन्स की बात करें तो 2021 TVS अपाचे RTR 160 4V की लंबाई 2,035mm, चौड़ाई 790mm और ऊंचाई 1,050mm है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm और व्हीलबेस 1,357mm है।

    अपाचे RTR 160 4V, X-ब्लेड से भारी है। इसका वजन 147 किलोग्राम है।

    वहीं, होंडा X-ब्लेड की लंबाई इससे थोड़ी कम 2,013mm, चौड़ाई 786mm और ऊंचाई ज्यादा 1,115mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस उससे कम 160mm और व्हीलबेस 1,347mm है। इसका वजन 144 किलोग्राम है।

    फीचर्स

    इन फीचर्स से लैस हैं बाइक्स

    इन दोनों बाइक्स के फ्यूल टैंक की कैपेसिटी एक समान 12 लीटर है।

    2021 TVS अपाचे RTR 160 4V और होंडा X-ब्लेड दोनों बाइक्स में बेहतर लाइटिंग के लिए LED हेडलाइट, टेललाइट और टर्न सिग्नल लैंप्स लगाए गए हैं।

    दोनों बाइक्स ट्यूबलैस एलॉय व्हील, पैसेंजर फुटरेस्ट और डिजिटल कंसोल से लैस हैं।

    बता दें कि अपाचे RTR 160 4V को 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की दूरी पकड़ने में 21.37 सेकंड और X-ब्लेड को 7.7 सेंकड का समय लगता है।

    इंजन

    किस बाइक का इंजन है दमदार?

    नई अपाचे RTR 160 4V में 159.7cc का चार स्ट्रोक ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 9,250rpm पर 17.63bhp की अधिकतम पावर और 7,250rpm पर 14.73Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही यह पांच स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

    होंडा X-ब्लेड में BS6 कंप्लांयट इंजन चार स्ट्रोक इंजन लगा है। यह 8,000rpm पर 13.8bhp की पावर और 5,500rpm पर 14.7Nm का टॉर्क देता है। यह पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ जुड़ा होता है।

    जानकारी

    किस बाइक का माइलेज है बेहतर?

    माइलेज के नजरिये से देखा जाए तो अपाचे RTR 160 4V होंडा X-ब्लेड से अच्छी है। यह 54.78 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं, ग्राहकों के अनुसार होंडा X-ब्लेड 48 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देने में सक्षम है।

    सेफ्टी फीचर्स

    सुरक्षा के लिए दिए गए ये फीचर्स

    दोनों बाइक्स में राइडर की सुरक्षा के लिए कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

    TVS अपाचे RTR 160 4V के 2021 मॉडल में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे मोनो शॉक यूनिट लगाई गई है।

    वहीं, होंडा X-ब्लेड में आगे की ओर टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे हाइड्रोलिक और मोनोशॉक यूनिट लगाई गई है।

    साथ ही दोनों बाइक्स सिंगल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से भी लैस हैं। इसके अलावा भी इनमें कई फीचर्स दिए गए हैं।

    जानकारी

    क्या है कीमतें?

    2021 TVS अपाचे RTR 160 4V की शुरुआती कीमत 1.07 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 1.10 लाख रुपये है। होंडा X-ब्लेड की शुरुआती कीमत 1.08 लाख रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 1.12 लाख रुपये है। दोनों बाइक्स की कीमतें लगभग बराबर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑटोमोबाइल
    TVS मोटर

    ताज़ा खबरें

    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस
    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 13000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने जो रूट
    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श

    ऑटोमोबाइल

    ऑडी ने भारत में उतारी नई S5 स्पोर्टबैक, कीमत 80 लाख रुपये से कम ऑडी कार
    भारत में लॉन्च हुए रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 के 2021 मॉडल्स भारत की खबरें
    मारुति सुजुकी 1 अप्रैल से फिर बढ़ाएगी कारों के दाम, जानें क्या है इसका कारण मारुति सुजुकी
    खत्म हुआ इंतजार, भारत में लॉन्च हुई जगुआर की इलेक्ट्रिक SUV I-पेस भारत की खबरें

    TVS मोटर

    इंटेलीगो टेक्नोलॉजी के साथ भारत में लॉन्च हुआ TVS जुपिटर का नया वेरिएंट ZX डिस्क ऑटोमोबाइल
    TVS स्टार सिटी प्लस सहित ये हैं देश में उपलब्ध 110cc सेगमेंट की धांसू बाइक्स होंडा
    बेहतर माइलेज और फीचर्स के साथ TVS ने उतारी नई स्टार सिटी प्लस ऑटोमोबाइल
    पिछले महीने हीरो ने बेचे सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन, देखें बाकी कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट्स रॉयल एनफील्ड बाइक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025