LOADING...
चीन की कंपनी अगले साल से बड़े पैमाने पर उड़ने वाली कार शुरू करेगी उत्पादन
चीन की कंपनी उड़ने वाली कार शुरू करेगी उत्पादन

चीन की कंपनी अगले साल से बड़े पैमाने पर उड़ने वाली कार शुरू करेगी उत्पादन

Apr 23, 2026
05:48 pm

क्या है खबर?

चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी एक्सपेंग ने भविष्य को लेकर बड़ी योजना बताई है। कंपनी को उम्मीद है कि वह अगले साल अपनी उड़ने वाली कारों का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू कर देगी। इसके साथ ही 2026 की चौथी तिमाही में ह्यूमनॉइड रोबोट का प्रोडक्शन भी शुरू करने की तैयारी है। कंपनी का कहना है कि नई तकनीक के जरिए वह ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की सेवाओं में बड़ा बदलाव लाना चाहती है।

साझेदारी

वॉक्सवैगन के साथ बढ़ सकती है साझेदारी

कंपनी ने जर्मनी की ऑटो कंपनी वॉक्सवैगन के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाने के संकेत दिए हैं। दोनों कंपनियों ने हाल ही में मिलकर एक इलेक्ट्रिक वाहन का प्रोडक्शन शुरू किया है। एक्सपेंग का मानना है कि आगे भी कई क्षेत्रों में मिलकर काम किया जा सकता है। कंपनी अन्य ऑटो कंपनियों के साथ भी साझेदारी के लिए तैयार है, ताकि नई तकनीक को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके और बाजार में मजबूत पकड़ बनाई जा सके।

काम

रोबोटैक्सी और रोबोट पर भी काम तेज

एक्सपेंग इस साल ही चीन के ग्वांगझू शहर में रोबोटैक्सी टेस्ट शुरू करने की योजना बना रही है। कंपनी का कहना है कि अगले 12 से 18 महीनों में वह सैकड़ों से लेकर हजारों रोबोटैक्सी बना सकती है। वहीं ह्यूमनॉइड रोबोट का इस्तेमाल शुरुआत में रिसेप्शन और कस्टमर सर्विस जैसे कामों में किया जाएगा। आने वाले समय में इन रोबोट्स का इस्तेमाल और ज्यादा क्षेत्रों में बढ़ सकता है।

Advertisement

बाजार

विदेशी बाजारों पर भी कंपनी का फोकस

एक्सपेंग तेजी से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। कंपनी फिलहाल चीन के बाहर करीब 60 देशों में काम कर रही है। पिछले साल उसकी कुल बिक्री का करीब 10 प्रतिशत और रेवेन्यू का 15 प्रतिशत हिस्सा विदेशों से आया। कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में उसकी आधी से ज्यादा कमाई चीन के बाहर से आए, जिससे उसका वैश्विक विस्तार और मजबूत हो सके।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement