Page Loader
चीनी कंपनी जीली कॉम्पैक्ट SUV प्रोटोन X50 के साथ कर सकती है भारतीय बाजार में प्रवेश 
चीनी कार निर्माता जीली प्रोटोन X50 कॉम्पैक्ट SUV को भारत में लाॅन्च कर सकती है (तस्वीर: प्रोटोन)

चीनी कंपनी जीली कॉम्पैक्ट SUV प्रोटोन X50 के साथ कर सकती है भारतीय बाजार में प्रवेश 

Jul 24, 2023
06:46 pm

क्या है खबर?

चीन की कार निर्माता कंपनी जीली एक कॉम्पैक्ट SUV के साथ भारतीय बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। यह नई प्रोटोन X50 को यहां लॉन्च कर सकती है, जिसे पहले नासिक में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। इसे जीली और वोल्वो की ओर से विकसित किए गए BMA मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन वॉक्सहॉल कारों से प्रेरित नजर आता है। इसकी लंबाई 4,330mm, चौड़ाई 1,800mm, ऊंचाई 1,609mm और व्हीलबेस 2,600mm है।

खासियत 

जीली बिन्यू का रीबैज माॅडल है प्रोटोन X50

प्रोटोन X50 चीन में बेची जाने वाली जीली बिन्यू का रीबैज माॅडल है, जिसे जीली की सहायक कंपनी प्रोटोन ने पेश किया है। यह 1.5-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यात्री सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग के साथ ADAS तकनीक की सुविधा मिलती है। यह 4 चार ट्रिम्स- स्टैंडर्ड, एग्जीक्यूटिव, प्रीमियम और फ्लैगशिप में आती है। भारत में यह हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी कारों को टक्कर देगी।