LOADING...
अमेरिकी उपराष्ट्रपति के काफिले में दिखी शेवरले सबअर्बन, जानिए इसकी खासियत 
शेवरले सबअर्बन कई सुरक्षा सुविधाओं के साथ आती है (तस्वीर: शेवरले)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के काफिले में दिखी शेवरले सबअर्बन, जानिए इसकी खासियत 

Apr 21, 2025
03:05 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 4 दिवसीय यात्रा पर सोमवार (21 अप्रैल) को भारत आए। पालम हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके काफिले में शामिल काले रंग की शेवरले सबअर्बन SUV ने सभी का ध्यान आकर्षित किया है। इस SUV पर अमेरिका और भारत के झंडे लगे हुए थे, जो दोनों देशों के संबंधों का प्रतीक है। आइये जानते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति के काफिले में शामिल शेवरले सबअर्बन में क्या खासियत मिलती है।

बॉडी स्टाइल 

ऐसा है गाड़ी का बॉडी स्टाइल 

सबअर्बन 1935 से शेवरले की ओर से निर्मित SUV की एक श्रृंखला है। दुनिया में सबसे लंबे समय तक इस्तेमाल की जाने वाली ऑटोमोबाइल नेमप्लेट के रूप में जानी जाने वाली शेवरले सबअर्बन वर्तमान में अपनी 12वीं जनरेशन में है। पहली धातु-बॉडी वाले स्टेशन वैगनों में से एक के साथ सबअर्बन आधुनिक पूर्ण-आकार वाली SUV है। इसमें वैगन-शैली की बॉडी को पिकअप ट्रक के चेसिस और पावरट्रेन के साथ संयोजित किया गया है।

खासियत 

इन सुविधाओं से लैस है सबअर्बन

सबअर्बन शेवरले की बिक्री के लिए उपलब्ध SUV की सबसे बड़ी लाइनअप है, जो अमेरिका में उपलब्ध है। यह आर्मर लेवल- बुलेट रेसिस्टेंट ग्रेड (BRG) के साथ आती है, जो गोली के हमले से सुरक्षा प्रदान करती है। इसमें 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन, 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD ड्राइवट्रेन मिलता है। इसकी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: 5,722mm, 2,060mm और 1,923mm और व्हीलबेस 3,406mm है। इसके 7-सीटर हाई कंट्री मॉडल की कीमत 79,900 डॉलर (करीब 67.91 लाख रुपये) है।

ट्विटर पोस्ट

अमेरिकी उपराष्ट्रपति के काफिले में दिखी काली SUV