Loading...
पानी भरी सड़क पर कार चलाने के बाद इन पार्ट्स की करें जांच
पानी भरी सड़क पर कार चलाने के बाद सावधानी जरूरी

पानी भरी सड़क पर कार चलाने के बाद इन पार्ट्स की करें जांच

Sep 18, 2026
09:41 am

क्या है खबर?

बारिश के मौसम में सड़कों पर पानी भरने से कार चलाना मुश्किल हो जाता है। कई बार पानी इतना ज्यादा होता है कि कार के जरूरी हिस्से भी उसमें डूब जाते हैं। ऐसे में पानी से निकलने के बाद गाड़ी को सामान्य समझकर तुरंत तेज रफ्तार में नहीं चलाना चाहिए। पानी के कारण ब्रेक, इंजन और बिजली से जुड़े हिस्सों में परेशानी आ सकती है। इसलिए कार को सुरक्षित जगह खड़ी करके कुछ जरूरी पार्ट्स की जांच जरूर करनी चाहिए।

#1

ब्रेक और टायर की करें जांच

पानी भरी सड़क से निकलने के बाद सबसे पहले कार के ब्रेक और टायर की जांच करनी चाहिए।

ब्रेक डिस्क या पैड पर पानी और गंदगी जमा होने से ब्रेक लगाने में परेशानी आ सकती है। टायर में कोई कट या नुकसान तो नहीं हुआ, यह भी देखना जरूरी है।

अगर ब्रेक लगाने पर आवाज आए या गाड़ी एक तरफ खिंचे, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में मैकेनिक से जांच करवाएं और जरूरत पड़ने पर पार्ट्स बदलवाएं।

#2

ADVERTISEMENT

#3

इंजन और एयर फिल्टर की जांच करें

अगर कार पानी में काफी गहराई तक चली गई है, तो इंजन और एयर फिल्टर की जांच जरूरी है।

पानी एयर फिल्टर के रास्ते इंजन के अंदर पहुंच सकता है, जिससे इंजन को गंभीर नुकसान हो सकता है। पानी में चलने के बाद इंजन से अजीब आवाज आए या कार स्टार्ट न हो, तो दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश न करें।

इससे नुकसान बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में कार को मैकेनिक के पास ले जाकर जांच करवाना बेहतर है।

ADVERTISEMENT