NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड
    ऑटो

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड

    लेखन अविनाश
    May 06, 2023 | 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N से लेकर किआ कैरेंस तक, देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड
    देश में इन गाड़ियों पर है लंबा वेटिंग पीरियड (तस्वीर: महिंद्रा)

    अगर आपने कोई नई गाड़ी बुक की है और उसकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप अकेले नहीं हैं। इलेक्ट्रिक पार्ट्स की कमी के कारण देश में लगभग 9 लाख से भी अधिक गाड़ियों की डिलीवरी रुकी हुई है और इस वजह से कई कंपनियों के SUV मॉडलों का वेटिंग पीरियड भी 11 से 24 महीने तक हो गया है। आइये टॉप गाड़ियों पर चल रहे वेटिंग पीरियड के बारे में जानते हैं।

    महिंद्रा स्कॉर्पियो-N 

    महिंद्रा स्कार्पियो-N SUV पर 24 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इस गाड़ी को पिछले साल जून में लॉन्च किया गया था। लोगों को यह गाड़ी इतनी पसंद आई की मात्र 30 मिनट में इसकी 1 लाख यूनिट्स बुक हो गई थी। स्कॉर्पियो-N में BS6 मानकों को पूरा करने वाला 2.0-लीटर m-स्टैलियन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 200hp की पावर और 320Nm टॉर्क जनरेट करता है। देश में इसकी कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू है।

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 

    टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था और इसे काफी पसंद किया जा रहा है। वर्तमान में इस पर 18 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसमें 2.0-लीटर का इनलाइन-फोर, TNGA पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें "डायरेक्ट शिफ्ट" CVT गियरबॉक्स है। यह इंजन 174hp की पावर और 197Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसकी कीमत 18.30 लाख रुपये से शुरू है।

    महिंद्रा थार 

    वर्तमान में महिंद्रा थार पर 17 महिंद्रा का वेटिंग पीरियड चल रहा है। यह गाड़ी अपनी ऑफ-रोडिंग क्षमताओं, स्पोर्टी डिजाइन, सुविधाओं के कारण काफी लोकप्रिय हुई है। कंपनी पिछले 28 महीने में इस गाड़ी की 1 लाख यूनिट्स बना चुकी है। ग्राहकों को विकल्प प्रदान करते हुए इसे 4x4 और RWD वैरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसमें 2.0-लीटर का m-हॉक डीजल इंजन दिया गया है। इसकी शुरूआती कीमत 10 लाख रुपये है।

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर 

    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर की डिलीवरी के लिए आपको 15 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने भारत से ही इस कार की लॉन्चिंग वैश्विक स्तर पर की थी। वर्तमान में इस गाड़ी की भी लगभग 1 लाख से अधिक यूनिट्स बुक हो गई हैं। टोयोटा ने इसे अपने वैश्विक TNGA-B प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह गाड़ी 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसकी कीमत की कीमत 10.48 लाख रुपये से शुरू है।

    महिंद्रा XUV700 

    महिंद्रा XUV700 SUV पर 11 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। 14 अगस्त, 2021 को लॉन्च हुई महिंद्रा की इस कार ने XUV500 की जगह ली है। अब तक देश में इसकी 2 लाख यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल कर चुकी यह SUV अपने सेगमेंट में टाटा सफारी को टक्कर देती है। इस समय इस गाड़ी की कीमत 14.01 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।

    किआ कैरेंस 

    किआ कैरेंस एक 7-सीटर किफायती MPV है, जो अपने सेगमेंट में मारुति XL6 को टक्कर देती है। इसकी मांग इतनी अधिक है कि इसके कुछ वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड 11 महीने से ज्यादा का हो गया है। इस गाड़ी में कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पांच USB टाइप-C पोर्ट्स, पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, क्रूज कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग, सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरीफायर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    वेटिंग पीरियड
    महिंद्रा एंड महिंद्रा
    महिंद्रा थार
    किआ कैरेंस
    टोयोटा इनोवा

    वेटिंग पीरियड

    टोयोटा कैमरी के लिए ग्राहकों को अब करना होगा 5 महीने का इंतजार, वेटिंग पीरियड घटा  टोयोटा
    टोयोटा वेलफायर की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को करना होगा लंबा इंतजार  टोयोटा
    टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर हुई महंगी, 60,000 रुपये बढ़ी कीमत  टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर
    टाटा पंच के लिए ग्राहकों का इंतजार और बढ़ा, अब तक बिकी करीब 1.75 लाख यूनिट  टाटा पंच

    महिंद्रा एंड महिंद्रा

    महिंद्रा ने XUV700 SUV बिक्री का बनाया कीर्तिमान, 2 साल में बेची एक लाख यूनिट  महिंद्रा XUV700
    जावा और यज्दी बाइक रेंज को किया अपडेट, कीमतों में हुआ इजाफा  जावा बाइक
    महिंद्रा ने अप्रैल में SUV की बेची 34,694 यूनिट्स, 57 फीसदी बढ़ी बिक्री  सेल्स रिपोर्ट
    आइकॉनिक कार: महिंद्रा कमांडर दमदार मैटल बॉडी के कारण हुई लोकप्रिय  आइकॉनिक कार

    महिंद्रा थार

    महिंद्रा थार नए डिजाइन में होगी अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लॉन्च  महिंद्रा एंड महिंद्रा
    मारुति सुजुकी की नई जिम्नी SUV में मिलेगा महिंद्रा थार से ज्यादा बूट स्पेस  मारुति सुजुकी
    महिंद्रा थार RWD हुई 55,500 रुपये तक महंगी, जानिए नई कीमत  महिंद्रा की कारें
    महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, कंपनी ने बढ़ाए दाम महिंद्रा एंड महिंद्रा

    किआ कैरेंस

    किआ ने 2 लाख कारों के निर्यात का बनाया कीर्तिमान, इनमें 68 फीसदी थी सेल्टोस  किआ इंडिया
    किआ कैरेंस EV की दिखी झलक, जानिए क्या होगी खासियत  किआ मोटर्स
    किआ की कारों के डीजल वेरिएंट में मिलेगी iMT तकनीक, जानिए कितनी हुई कीमत  किआ मोटर्स
    किआ सॉनेट रही मार्च में कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार, जानिए बिक्री के आंकड़े  किआ सोनेट

    टोयोटा इनोवा

    आइकॉनिक कार: टोयोटा क्वालिस ने आते ही मचा दी थी धूम, बड़ी फैमिली में बनाई जगह टोयोटा
    नई टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के टॉप वेरिएंट्स की कीमतों का हुआ ऐलान टोयोटा
    मारुति सुजुकी की नई कार का नाम हो सकता है एंगेज, कंपनी ने फाइल किया ट्रेडमार्क  मारुति सुजुकी
    मारुति सुजुकी की नई MPV होगी इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित, अगले दो महीनों में होगी लॉन्च  मारुति सुजुकी
    अगली खबर

    ऑटो की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Auto Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023